Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय क्रिकेटर होंगे मालामाल, कोहली एंड कंपनी को BCCI देगी हर साल 12 करोड़

नई दिल्ली। जल्द ही भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी में गजब का इजाफा होने वाला है। जी हां, दरअसल विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा करने वाला है। खबरों के मुताबिक अब जल्द ही विराट कोहली और उनकी सेना की कमाई ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ियों के लगभग बराबर हो जाएगी।

खास बात ये है कि ये कमाई सैलरी के रुप में बढ़ने वाली है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई प्रशासनिक कमेटी के साथ कोहली, धोनी और कोच रवि शास्त्री की बैठक के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब टीम के ए ग्रेड खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये सालाना सैलरी के रूप में मिलेंगे।

जिसमें कप्तान की सैलरी और अधिक होगी। ग्रेड B में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 8 करोड़ सालाना, वहीं ग्रेड C की श्रेणी में आने वाले खिलाड़ी करीब 4 करोड़ सालाना सैलरी कमाएंगे। इस लिहाज से भारत के टॉप क्रिकेटर्स की सैलरी में करीब 6 गुना वृद्धि होगी।

बता दें कि बीसीसीआई के साथ मौजूदा करार के तहत जो खिलाड़ी ग्रेड ए (कोहली, पुजारा, अश्विन) में शामिल हैं उन्हें सालाना दो करोड़ रुपए मिलते हैं। इसी तरह ग्रेड B के खिलाड़ियों को 1 करोड़ और ग्रेड C के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं।

अब नए नियमों के मुताबिक बी ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए 8 करोड़ रुपये और सी ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि भारतीय खिलाड़ियो की सैलरी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की सैलरी को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई जाएगी।

ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन स्टीव स्मिथ को वर्तमान में 2 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को भी करीब इतनी ही रकम बतौर सैलरी मिलती है।

Story first published: Tuesday, December 5, 2017, 11:57 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+