Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुक्केबाज़ी में छह स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज़ों ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते हैं.

75 किलोग्राम वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विजेंदर सिहं (75 किलोग्राम वर्ग) ने इंग्लैंड के फ़्रैंक बुगलियोनी को हराकर स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा जमाया.

विजेंदर के अलावा अमनदीप सिंह (49 किलोग्राम वर्ग), एशियन चैंपियन सुरंजॉय सिंह (52 किलोग्राम वर्ग), विश्व कप में कांस्य विजेता दिनेश कुमार (81 किलोग्राम वर्ग), एशियन कांस्य पदक विजेता परमजीत समोता (91 किलोग्राम वर्ग) और जय भगवान (60 किलोग्राम वर्ग) में स्वर्ण पदक हासिल किया है.

भारत के इतिहास में ये पहली बार है कि राष्ट्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उसने छह स्वर्ण पदक जीते हैं.

जहां 60 किलोग्राम वर्ग में जय भगवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी वेलेंटियोन नोवेल्स को पराजित किया वहीं 49 किलोग्रम वर्ग में अमनदीप ने पीटर मुंगई को हराया.

52 किलोग्राम वर्ग में सुरंजोय सिंह ने ओलाइवर लैवीगी को मात दी.

इसी तरह 81 किलोग्राम वर्ग में दिनेश कुमार ने कैलुम जोनसन को हराया जबकि 91 किलोग्राम वर्ग के मुक़ाबले में परमजीत समोता ने जोसेफ़ पार्कर पर जीत दर्ज की.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+