Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वाका ने दिया आस्ट्रेलिया को धोखा

पर्थ. 19 जनवरी .वार्ता. वाका की तेज और उछालभरी जिस पिच पर आस्ट्रेलिया को बडा गुमान था वहीं अंतत: उसके विश्व रिकार्ड बनाने के सपने के लिए कब्रगाह साबित हो गई और रिकी पोंटिंग की टीम इस मैदान पर भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में आज 72 रन से पराजित हो गई

वाका की पिच के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने बडे..बडे दावे किए थे कि इस पर उसके तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजी की पोल खोल देंगे लेकिन जब आखिरी परिणाम सामने आया तो पता लग गया कि वाका ने किसकी पोल खोली1 इस पिच में बेहद तेज गति और उछाल होने के दावे भी धरे के धरे रह गए और तेज गेंदबाजों के साथ..साथ स्पिनरों ने भी इस पिच पर अपने हाथ बखूबी दिखाए

आस्ट्रेलिया ने वाका की पिच के तेज होने के इतिहास को देखते हुए इस मैच में चार तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया1 आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले चाइनामैन गेंदबाज ब्रेड हाग को हटाकर तेज गेंदबाज शान टेट को लाकर अपनी सीमर चौकडी पूरी कर ली

बे्रट ली. स्टुअर्ट क्लार्क. मिशेल जानसन और शान टेट की चौकडी दुनिया की किसी भी बल्लेबाजी के लिए खतरनाक मानी जा सकती थी लेकिन वाका की पिच का मिजाज इस बार ऐसा बदला कि आस्ट्रेलिया को लेने के देने पड गए1 उसका टेट को खिलाने का दाव बिल्कुल उल्टा पड गया1 टेट पूरे मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए

पहली पारी में उन्होंने 13 आेवर में 59 रन और दूसरी पारी में आठ आेवर में 33 रन दिए1 उनकी यह नाकामयाबी आस्ट्रेलिया के लिए भारी साबित हुई1 उनके मुकाबले पार्ट टाइम स्पिनर एंड्रयू साइमंड्स ने पहली पारी में एक विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट लिए1 यदि इस मैच में हाग खेले होते तो निश्चित रूप से वह भारत के लिए परेशानी खडी कर सकते थे

राज.प्रकाश.रमेश1628जारी/वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+