For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

WWE सुपरस्टार ने भारतीय ज्योतिष से पढ़वाई अपने हाथों की रेखा, जाना अपना भविष्य

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) सुपस्टार ब्रॉन स्ट्रॉमैन अपने इस टूर का बखूबी आनंद ले रहे हैं। भारतीय व्यंजन से लेकर पहनावे तक को आजमाने के बाद अब ब्रॉन स्ट्रॉमैन ज्योतिष के पास भी चले गए।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है।इसस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में ब्रॉन स्ट्रॉमैन ज्योतिष से अपने हाथों की रेखा पढ़वाते नजर आ रहे हैं।

ब्रॉन स्ट्रॉमैन के भविष्य को लेकर ज्योतिष ने क्या भविष्याणी की है यह तो उन दोनों तक ही सीमित रहा लेकिन ज्योतिष के साथ कैमरे में कैद हुई तस्वीर ने उन्हें भारत से अमेरिका तक मशहूर कर दिया।
इतना ही नहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सवाल किया है कि 'एक भारतीय ज्योतिषी ब्रॉन स्ट्रॉमैन का हाथ देखकर उनका भविष्य बता रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं उन्होंने क्या देखा??'

बता दें कि अपने भारत दौरे पर आए ब्रॉन ने कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात की।वरुण धवन ने उनके साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।इसके अलावा ब्रॉन ने बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान से भी मुलाकात की थी।

Story first published: Tuesday, July 24, 2018, 14:10 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+