BCCI पर बरसे वीरेंद्र सहवाग, बोले- अगर रोहित IPL खेल सकते हैं तो टीम इंडिया में क्यों नहीं?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर बीसीसीआई पर निशाना साधा है। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट, वनडे, टी-20 टीम का ऐलान किया गया था, लेकिन रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में चोट होने की वजह से टीम में जगह नहीं दी गई। जिसके बाद रोहित शर्मा का प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सामने आया था। यही नहीं बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बयान दिया कि रोहित फिर से चोटिल ना हों इसलिए उन्हें दौरे पर नहीं शामिल किया गया, लेकिन सौरव के बयान के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए। जिसके बाद सहवाग ने बीसीसीआई पर गुस्सा जाहिर किया।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि रोहित शर्मा के मामले को बहुत ही गलत तरह से हैंडल किया गया। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान रोहित ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं और उनकी हैमस्ट्रिंग अब बिल्कुल सही है। जिसके बाद सहवाग ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि रवि शास्त्री को रोहित शर्मा की स्थिति की जानकारी नहीं होगी। अगर वह चयन समिति का हिस्सा नहीं हैं फिर भी उन्हें रोहित की स्थिति के बारे में जानकारी होगी। सेलेक्टर्स को टीम के ऐलान से पहले रोहित शर्मा से एक या दो दिन पहले बात करनी चाहिए थी कि आखिर वो अपनी इंजरी के बारे में क्या सोचते हैं और उसके आधार पर ही फैसला लेना चाहिए था।
सहवाग ने कहा कि अगर रोहित चोटिल हैं तो उनकी टीम में किसी खिलाड़ी को जगह दी जानी चाहिए थी। लेकिन उन्हें टीम में नहीं रखा गया, जो मेरी समझ से परे है। यह बहुत ही अजीब सा साल है, अब आप क्या करेंगे। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला, वो प्लेऑफ में भी खेलेंगे। खुद रोहित कह रहे हैं कि वह फिट हैं, फिर उन्हें टीम में क्यों शामिल नहीं किया गया। मैं हैरान हूं यह देखकर कि खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहा है लेकिन उसे देश की टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह ना सिर्फ हैरान करने वाली बात है बल्कि बीसीसीआई का कुप्रबंधन भी है। उन्हें रोहित से पूछना चाहिए था कि अगर वह आईपीएल खेल सकते हैं तो क्या उन्हें टीम में शामिल किय जाए। बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली ने कहा था कि अगर रोहित फिट होते हैं तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर वह उपलब्ध हुए तो उन्हें बाद में भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भेजा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
