
रियो के एक क्लब में मिले बोल्ट और जेडी
21 अगस्त को रियो ओलंपिक के समापन समारोह के दिन ही उसेन बोल्ट का 30वां जन्मदिन भी था। इस मौके पर बोल्ट पूरी रात पार्टी कर रहे थे। इसी पार्टी में बोल्ट की मुलाकात जेडी से हुई और उन्होंने उसके साथ डांस किया। बोल्ट की बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन सुबह तक चला था।

Whatsapp पर पोस्ट हुई थी बोल्ट और डुआर्टे की 'डर्टी फोटो'
बीते 21 अगस्त को 20 साल की जेडी डुआर्टे ने Whatsapp पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में बोल्ट शर्टलेस हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर में बोल्ट जेडी को बाहों में लिए हुए हैं और दूसरे में वह उनके गाल पर किस कर रहे हैं।
|
बोल्ट के साथ रात गुजारना सामान्य था
तस्वीरें वायरल होने के बाद जब विवाद शुरु हुआ तो जेडी डुआर्टे ने पुर्तगाली भाषा में ट्वीट करते हुए बताया कि बोल्ट के साथ उनकी रात 'सामान्य' थी और यह कोई 'बड़ी बात नहीं' थी।
| |
जेडी डुआर्टे का पति खुद को बताता था टेरर ऑफ पुलिसमेन
जेडी डुआर्टे का पति ड्रग्स माफिया डेना टेरर खुद को 'लॉर्ड ऑफ वार' और 'टेरर ऑफ पुलिसमेन' कहकर संबोधित करता था। वो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अकसर बंदूकों के साथ फोटो अपलोड किया करता था।
जेडी डुआर्टे ने फेसबुक पर डाली थी गैंगस्टर के साथ फोटो
इस साल मार्च में जब पुलिस ने डेना टेरर को एनकाउंटर में मार गिराया था तो जेडी ने उसके साथ अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया था। जेडी ने फेसबुक पर लिखा था कि कभी ना खत्म होने वाली मोहब्बत।


Click it and Unblock the Notifications