Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI को महाराष्ट्र सरकार ने दिया बड़ा झटका, इस मांग को मानने से किया इनकार

नई दिल्ली। आईपीएल का यह सीजन भारत में ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब कोरोना के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो तकरीबन एक लाख नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में खेले जाने वाले आईपीएल के मुकाबलों को बीसीसीआई टालने के मूड में नहीं है और ना ही वेन्यू को बदलने के मूड में है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल के मुकाबले तय वेन्यू पर ही खेले जाएंगे और बायो बबल में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। इस बीच बीसीसीआई ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की थी कि वह आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियो को कोरोना की वैक्सीन लगवाए, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों की इजाजत दी गई है, सभी मैच प्रतिबंधित नियमों के तहत खेले जाएंगे। मैदान में लोगों को बैठने की इजाजत नहीं होगी, मैदान से सिर्फ प्रसारण की इजाजत होगी। जो खिलाड़ी आईपीएल में शामिल हैं और इससे संबंधित लोग शामिल हैं उन्हें खुद को एक ही जगह पर आइसोलेट करना होगा। नवाब मलिक ने कहा कि बीसीसीआई ने मांग की थी कि आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों का टीकाकरण किया जाए, लेकिन आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सकती है।

बता दें कि 9 अप्रैल से आईपीएल का मौजूदा सीजन शुरू हो रहा है, लेकिन हर रोज देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। आईपीएल में कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यही नहीं वानखेड़े स्टेडियम में 10 से अधिक ग्राउंड्समैन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बावजूद इसके इस बार आईपीएल का आयोजन हो रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, फ्रंचाइजी, ग्राउंड्समैन के लिए सख्त एसओपी तैयार की है और हर किसी को इसका पालन करने के लिए कहा गया है। ऐसे मुश्किल समय में यह देखना अहम होगा कि कैसे इस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता है।

Story first published: Monday, April 5, 2021, 13:39 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+