गाबा की उछाल भरी पिचों पर मुरली ने जड़ा करियर का 5वां शतक
ब्रिस्बेन| भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गाबा की उछालभरी पिचों पर खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारत के लिए अच्छा ही रहा। भारत के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद उनकी सेना ने बढ़िया ने प्रदर्शन किया।
पहले दिन मैच के हीरो रहे मुरली विजय, जिन्होंने शानदार गाबा की पिच पर सैकड़ा ज़ड़ा। मुरली विजय (144) ने अपने टेस्ट करियर का पांचवा शतक बनाया, मुरली ने आते ही गेंदबाजों को जता दिया था कि वो आज संयमित खेल का प्रदर्शन करने वाले हैं और वाकई में उन्होंने यह करके भी दिखा दिया।
मुरली ने जड़ा करियर का 5वां शतक
मुरली विजय (144) ने अपने शतक के साथ ब्रिस्बेन में भारत की ओर से से सबसे बड़ी पारी खेलने की सौरव गांगुली के रिकार्ड की बराबरी भी की। एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रनों पर आउट होने वाले विजय ने आखिरकार इस सीरीज में अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। विजय ने 332 मिनट विकेट पर रहते हुए 213 गेंदों का सामना कर 22 चौके लगाए।
आस्ट्रेलिया के ही खिलाफ मुरली ने पहला टेस्ट खेला था
हालांकि नेथन लॉयन की एक आसान सी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में विजय विकेट से बाहर निकले और गच्चा खा गए। ब्रैड हेडिन ने स्टम्पस करने में कोई गलती नहीं की। आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुरली विजय ने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया के ही खिलाफ साल 2008 में नागपुर में खेला था।
आस्ट्रेलिया के ही खिलाफ मुरली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मुरली विजय के क्रिकेट की तारीफ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलएम बार्डर ने भी की थी, बार्डर ने कहा था कि मुरली काफी डिफेंसिव खेल खेलते हैं। मुरली विजय ने अपना अब तक सर्वाधिक टेस्ट स्कोर आस्ट्रेलिया के ही खिलाफ साल 2013 में हैदराबाद में बनाया था जहां उन्होंने शानदार 167 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
