Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफ्रीका को हराने के लिए बीसीसीआई की नई चाल, उसी के घर में किराए पर लेगी मैदान

नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया की अगले साल यानी जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही है। माना जा रहा है कि ये दौरा टीम इंडिया के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। कहा ये भी जाता है कि टीम इंडिया और उसके खिलाड़ी केवल भारत में ही शेर हैं बाहर खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

हालांकि सचिन, द्रिवड़ और गांगुली के जमाने में टीम इंडिया हर जगह शेर थी। इसी क्रम को बनाए रखने के लिए अब बीसीसीआई बड़ा कदम उठाने जा रही है।

दरअसल खबरों की मानें तो बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका में एक तेज पिच वाला मैदान किराए पर लेने की योजना बना रही है। जहां टीम इंडिया सेंटर विकेट पर 5 दिनों तक प्रैक्टिस करेगी। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक बीसीसीआई सूत्रों ने बताया है कि बीसीसीआई की ऑपरेशंस विंग उस मैदान को किराए पर लेगी जहां की पिच तेज होगी।

इसके बाद भारतीय टीम 5-6 दिनों तक उसी पिच पर प्रैक्टिस करेगी। इसी प्लानिंग के तहत टीम इंडिया मैनेजमेंट ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बोलैंड पार्क में होने वाला प्रैक्टिस मैच रद्द कराया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी से खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया 27 दिसंबर को ही दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी और 29 दिसंबर से प्रैक्टिस शुरू कर देगी।

खबरों की मानें तो खिलाड़ियों के अफ्रीका रवाना होने से पहले ही बीसीसीआई के अधिकारी वहां पहुंच जाएंगे। जिसके बाद वे वहां मैदान किराए पर लेकर उसे तेज पिच के अनुरूप ढालेंगे। बता दें कि टीम के साथ 4 गेंदबाज अतिरिक्त जा रहे हैं जो केवल नेट प्रैक्टिस करवाएंगे। इनमें अंकित राजपूत मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी और आवेश खान जैसे युवा तेज गेंदबाज शामिल हैं।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 9:57 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+