ISL 2017: विनीथ के गोल से केरला ने चखी सीजन की पहली जीत
नई दिल्ली। अपने स्टार खिलाड़ी सी.के. विनीथ द्वारा 24वें मिनट में किए गए गोल के दम पर केरला ब्लास्टर्स ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नार्थईस्ट युनाइटेड को 1-0 से मात दी। इस सीजन में ये केरला ब्लास्टर्स की पहली जीत है। बता दें कि कोरला के लिए गोल करने वाले विनीथ एक मैच के प्रतिबंध के बाद मैदान पर लौटे थे। उन्होंने अपनी वापसी को यादगार बनाते हुए अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलाई।
अब केरला के पांच मैचों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के दम पर छह अंक हो गए हैं और वह अब 10 टीमों की अंकतालिका में एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर आ गई है। नार्थ ईस्ट ने हालांकि शुरुआती कुछ पलों में तो केरला को अच्छी टक्कर दी लेकिन जब उनके गोलकीपर टीपी. रेहेनेश को रेड कार्ड मिला तब से वह पिछड़ती नजर आई।
दूसरे हाफ में नार्थईस्ट को कुल चार येलो कार्ड मिले जिनमें से दो-दो कार्ड दोनों टीमों को मिले, लेकिन मैच का निर्णायक मोड़ 43वें मिनट में टीपी रेहेनेश को मिला रेड कार्ड रहा जिसने एक गोल से पिछड़ रही मेहमान टीम को पूरी तरह के बैकफुट पर धकेल दिया और उसे बाकी का मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
