Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले आस्ट्रेलियाई दौरे में रहेंगे कप्तान .श्रीसंत बाहर

बेंगलूर 05 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कप्तानी का शानदार आगाज करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनिल कुंबले को आस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बरकरार रखा गया है लेकिन तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्री संत इस दौरे के लिए आज घोषति 24 संभावितों में स्थान नहीं बना सके

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अपने कुछ प्रमुख खिलाडियों की चोटों के कारण इस महीने बाद में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टेस्ट टीम चुनने के बजाय 24 संभावितों को चुना और साथ ही घोषणा की कि 16 खिलाडियों की टीम का चयन बेंगलूर में ही 12 दिसंबर को किया जाएगा1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के सचिव निरंजन शाह ने बताया कि चोटों के कारण चयनकर्ताओं को पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार से होेने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम चुनने में काफी माथापच्ची करनी पडी और इसी कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट दौरे के लिए खिलाडियों के नामों की घोषणा न.न करके 24 संभावितों के नाम की घोषणा की गई

शाह ने कहा.. अनेक खिलाडियों की चोटों के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 12 दिसंबर को किया जाएगा1. इस शंृखला का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा

संभावितों में लेग स्पिनर पीयूष चावला .दिल्ली के आेपनर आकाश चोपडा .विकेटकीपर पार्थिव पटेल तथा तेज गेंदबाजों पकंज सिंह और रणदेब बोस को जगह मिली है 1 पूर्व टेस्ट बल्लेबाज चेतन चौहान टेस्ट शंृखला के लिए प्रशासनिक मैनेजर होंगे जबकि हैदराबाद के डा एम वी श्रीधर को असिस्टेंट मैनेजर बनाया गया है जो मीडिया का काम भी देखेंगे

आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए चुने गए संभावित

अनिल कुंबले .कप्तान. वसीम जाफर . दिनेश कार्तिक . गौतम गंभीर. राहुल द्रविड . सचिन तेंदुलकर . सौरभ गांगुली .वी वी एस लक्ष्मण. युवराज सिंह .महेन्द्र सिंह धोनी . हरभजन सिंह . इरफान पठान. ईशांत शर्मा. वी आर वी सिंह . मुरली कार्तिक .जहीर खान .रूद्र प्रताप सिंह. मुनाफ पटेल . रणदेब बोस .पंकज सिंह . पीयूष चावला .अजीत आगरकर. पार्थिव पटेल. आकाश चोपडा1 राज सत्यकाम जगबीर2022वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+