Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अली खान की जगह केकेआर में शामिल हुए विस्फोटक बल्लेबाज टिम सिफर्ट

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सिफर्ट को कोलकाता नाईट राइडर्स टीम में शामिल कर लिया गया है। टिम को अली खान की जगह टीम में शामिल किया गया है। दरअसल अली खान को टीम में हैरी गर्नी की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अली खान ने चोटिल होने की वजह से खुद को आईपीएल 2020 से अलग कर लिया, जिसके बाद उनकी जगह केकेआर में टिम सिफर्ट को जगह दी गई है। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि अली खान समय पर स्वस्थ नहीं हो सके, जिसके चलते उनकी जगह टिम को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि अली खान और टिम सिफर्ट सीपीएल 2020 का हिस्सा था। अली खान ने इस सीरीज में 8 विकेट हासिल किए थे, जबकि सिफर्ट ने 9 इंनिंग में 109.91 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे।

टीम में बदलाव के बारे में केकेआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि टी-20 क्रिकेट में टिम के नाम 40 गेंद पर 100 रन बनाने का रिकॉर्ड है और यह आंकड़ा खुद में उनका परिचय देता है। हम विस्फोटक किवी बल्लेबाज का टीम में स्वागत करते हैं। बता दें कि आज कोलकाता नाईट राइडर्स औ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अहम मैच है। प्वाइंट टेबल पर आरसीबी की टीम ने 9 मैच में से 6 में जीत दर्ज की है और वह तीसरे पायदान पर है। जबकि केकेआर की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे पायदान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमें प्वाइंट टेबल पर दो अंक हासिल करके प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 12:22 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+