For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ब्रिटिश स्क्वॉश ओपन: 3 भारतीय फाइनल में

By Staff
शेफील्ड, 6 जनवरी: ब्रिटिश ओपन जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप में इस साल भारतीय खिलाडि़यों का बोलबाला है। भारत के तीन खिलाड़ी- कुश कुमार, महेश मनगांवकर और दीपिका पाल्लिक टूर्नामेंट के अलग-अलग वर्गो के फाइनल दौर में पहुंच गए हैं।

प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में दीपिका ने पिछले वर्ष अंडर-17 वर्ग का फाइनल खेलने वाली हेबा अल टोर्की को हराया। प्रतियोगिता में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपिका ने यह मैच 11-9, 14-12, 9-11, 14-12 से जीता। दीपिका ने यह मुकाबला 47 मिनट में जीता।

कुश ने जहां बालकों के अंडर-13 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मिस्र के खिलाड़ी उमर अल अल्तास को 25 मिनट तक चले मुकाबले में 11-7, 11-7, 11-7 से पराजित किया वहीं बालकों के अंडर-15 वर्ग में महेश ने खिताब के दावेदार माने जा रहे मिस्र के ही माजेन गमाल को 36 मिनट में 7-11, 11-2, 11-9, 11-4 से हराया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+