Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: पैट कमिंस को आराम देने से नाराज हुए ब्रेट ली, कहा- जबरदस्ती दिया गया आराम

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची है, जहां पर उसे वनडे सीरीज में 2-1 से हारने के बाद अब शुक्रवार से 3 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। जहां आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम ने जीत के साथ वापसी कर टी20 सीरीज के रोमांचक होने का ऐलान किया है तो वहीं चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये यह सीरीज आसान नहीं होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस जैसे खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है, तो वहीं टीम मैनेजमेंट ने पैट कमिंस को भी सीमित ओवर्स सीरीज से आराम दिया है।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस फैसले के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी नाराजगी जताई है और इस फैसले पर सवाल उठाये हैं। टीम मैनेजमेंट ने पैट कमिंस को आराम देने का फैसला करते हुए कहा कि वह अगस्त में इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल कर आ रहे हैं, ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट को बनाये रखने के लिये उन्हें वनडे सीरीज के आखिरी मैच और 3 मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।

और पढ़ें: LPL 2020: लीग को बीच में छोड़ पाकिस्तान लौटे शाहिद अफरीदी, जानें क्या है कारण

'फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू' से बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा, ' मेरे हिसाब से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला सही नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि खिलाड़ी आमतौर पर खेलना चाहते हैं और वह भी खेलना चाहता होगा लेकिन उसे जबरदस्ती आराम दिया गया है। सिर्फ 2 मैचों के बाद उन्हें थकान नहीं लग सकती। मैंने हमेशा यह चीज महसूस की है कि आप जितना ज्यादा मैच खेलते हैं उतना ही बेहतर लय में होता था।'

ब्रेट ली ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसे आराम देना चाहिये लेकिन फिट खिलाड़ियों को जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा मैच खिला चाहिये।

और पढ़ें: NZ vs WI: हैमिल्टन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने विंडीज पर बनाया दबदबा, शतक की ओर विलियम्सन

उन्होंने कहा, 'जब मैं खेलता था और एक हफ्ते का भी ब्रेक मिलता तो यही कोशिश होती थी कि जल्द से जल्द अपनी लय को बरकरार रखें। भले ही कमिंस को टूर्नामेंट से ब्रेक दिया गया है लेकिन ब्रेक से लौटने के बाद आपको फिर से लय हासिल करनी होती है।'

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जायेगा जबकि आखिरी 2 टी20 मैच सिडनी के मैदान पर खेले जायेंगे।

Story first published: Thursday, December 3, 2020, 20:37 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+