Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आकाश चोपड़ा ने बताया आखिर क्यों केएल राहुल को प्लेइंग 11 में बने रहना चाहिए

अहमदाबाद। इंग्लैड के खिलाफ पिछले दो टी-20 मैचों में फेल होने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज होने वाले तीसरे मैच में क्या उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी,उसको लेकर भी संशय बरकरार है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टीम का हिस्सा जरूर होना चाहिए। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज थे, लेकिन अब आईसीसी की रैंकिंग में वह तीसरे पायदान पर आ गए हैं।

केएल राहुल का समर्थन करते हुए आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करके लिखा, अगर सिर्फ दो मैच में विफल होने के बाद मैच जिताऊ खिलाड़ी पर सवाल खड़े करने लगेंगे तो हम विश्वकप की टीम नहीं बना पाएंगे। अगर आज ये केएल राहुल के साथ होगा तो कल ईशान किशन के साथ भी यही होगा और फिर कुछ दिन बाद ऋषभ पंत के साथ ये होगा। ऐसे में हमारे पास एक असुरक्षित टीम होगी। बता दें कि पिछली दो पारियों में केएल राहुल विफल रहे हैं। पहले मैच में वह सिर्फ 1 रन बना सके जबकि दूसरे मैच में खाता तक नहीं खोल सके।

टी-20 क्रिकेट में केएल राहुल के औसत की बात करें तो यह 40 से ऊपर का है और उनका स्ट्राइक रेट 143.66 का है। उनके ये आंकड़े दर्शाते हैं कि टी-20 क्रिकेट में वह टीम इंडिया के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं। लिहाजा दो पारियों में विफल होने के बाद केएल राहुल पर सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है। गौरतलब है कि दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में वापसी की और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आज होने वाले तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में बढ़त के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Story first published: Tuesday, March 16, 2021, 12:52 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+