Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में स्पिन कराना था एक सपना, इंग्लिश स्पिनर ने कहा- यह होगी सबसे बड़ी परीक्षा

India vs England Test Series Jack Leach नई दिल्लीः इंग्लैंड के ऑफ-स्पिनर जैक लीच के लिए भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सपनों सरीखी है। 5 फरवरी से दोनों देशों के बीच चेन्नई में मुकाबला होने जा रहा है। इस चार मैचों की रोचक भिड़ंत में एक मुकाबला डे-नाइट का होगा।

लीच का कहना है जब से उन्होंने क्रिकेट खेला है तब से भारत में आकर खेलना उनका सपना रहा है।

उन्होंने कहा- "यह मेरा भारत में पहला दौरा है और यहां आकर गेंद को स्पिन कराना मेरा सपना रहा है। इसलिए मैं इसको एक शानदार अवसर के तौर पर देखता हूं और ये वो चीज है जिसका मैं आनंद उठाना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि वे इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते। हालांकि उन्होंने माना कि ऑस्ट्रेलिया में महान जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम से मुकाबला कठिन है लेकिन यह विश्व की बेस्ट टीम के लिए एक अवसर भी है।

लीच 2018 में क्राइस्टचर्च में अपने डेब्यू के बाद से ही इंग्लैंड के पहली पसंद के स्पिनर बन गए हैं। वह 12 टेस्ट खेल चुके हैं और 30.50 के बढ़िया औसत से 44 विकेट ले चुके हैं।

लीच ने सीरीज पर अपने प्रभाव के बारे में कहा, "मैं निश्चित तौर पर सोचता हूं कि सीरीज पर प्रभाव छोड़ सकता हूं। मेरे ख्याल से भारत के पास बहुत सारे दाए हाथ के बल्लेबाज है तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बढ़िया ही है। मैं यह महसूस करता हूं कि यहां अच्छा प्रभाव छोड़ सकता हूं।"

जैक लीच को कई लोगों ने ग्रीम स्वान के बाद इंग्लैंड का अच्छा स्पिनर माना है। इंग्लैंड के पास अनुभवी मोइन अली भी हैं। देखना होगा कि अली को दूसरे स्पिनर के तौर पर उतारा जाता है या नहीं।

Story first published: Tuesday, February 2, 2021, 11:39 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+