'उसमें है मैच जिताने की काबिलियत ', KKR कोच ने बताया किस खिलाड़ी में दिखती है एडम गिलक्रिस्ट की झलक
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण में अपना डेब्यू किया और अब तक खेले गये 2 मैचों में बेहद शानदार प्रदर्शन कर करियर का बेहतरीन तरीके से आगाज किया है। इतना ही नहीं उनकी दो शानदार पारियों के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एक बार फिर से वापसी करने का मौका मिला है और लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। केकेआर की टीम ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महज 10 ओवर्स में जीत हासिल की तो वहीं पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15.1 ओवर्स में 7 विकेट से मैच को अपने खाते में डाल दिया। अय्यर ने पहले मैच में नाबाद 41 रनों की पारी खेली तो वहीं पर दूसरे मैच में महज 25 गेंद में अर्धशतक लगाकर 53 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: IPL 2021: जानें कौन हैं सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने वाले उमरान मलिक, नटराजन की जगह हुए शामिल
केकेआर के शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ केकेआर के फैन्स बल्कि क्रिकेट जगत के पूर्व खिलाड़ियों ने भी जमकर तारीफ की है। उनके प्रदर्शन के मुरीद हुए दिग्गजों में केकेआर के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कलम ने भी खुशी जताई है और कहा कि उनमें टीम को मैच जिताने की काबिलियत है।

रन बनाने की निरंतरता खो सकते हैं अय्यर
ब्रैंडन मैक्कलम का मानना है कि वेंकटेश अय्यर मैदान की चारों दिशा में शॉट लगा सकते हैं और टीम के लिये वो काम कर सकते हैं जैसा कि एडम गिलक्रिस्ट किया करते थे। मैक्कलम ने आगे बात करते हुए कहा कि ऐसा भी समय देखने को मिल सकता है जब अय्यर अपने स्ट्रोक लगाने की क्षमता के चलते उनकी निरंतरता में भी कमी देखने को मिल सकती है।
उन्होंने कहा,'अपने डेब्यू के दौरान वेंकटेश अय्यर ने शानदार तरीके का संयम बल्लेबाजी में दिखाया जो कि देखने लायक था। मुझे लगता है कि वो जिस तरह से शॉट लगाते हैं और स्ट्रोक लगाने की क्षमता रखते हैं उससे उन खिलाड़ियों में शुमार हो सकते हैं जिनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी देखने को मिलती है। लेकिन मुझे लगता है कि जब वो लय में होते हैं तो वो टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।'

नजर आती है एडम गिलक्रिस्ट की झलक
कॉमेंटेटर्स के साथ बात करते हुए ब्रैंडन मैक्कलम ने आगे कहा कि वो उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो खेलते हैं तो शतक पर शतक लगाते हैं और नहीं बना पाते तो कई पारियों में खाता भी नहीं खोल पाते हैं। वह एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी हैं, जिनकी झलक अय्यर में नजर आती है।
उन्होंने कहा,'वह काफी समझदार खिलाड़ी हैं और अनुभवहीन भी है। मुझे लगता है कि शुबमन गिल के साथ पारी का आगाज करने की बात उनमें जोश भरती है और एक पूर्व टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने के नाते मैं इस बात को अच्छे से समझ सकता हूं कि आप अपने पार्टनर के साथ रन बनाने के लिये शॉट लगाकर कैसे एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं।'

ओपनर्स ने किया है शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 का पहला चरण जो कि भारत में खेला गया था, वहां पर केकेआर के सलामी बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे थे, इसके चलते मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर काफी दबाव देखने को मिला था। हालांकि आईपीएल में मिले कोरोना ब्रेक ने केकेआर के टीम मैनेजमेंट को सोचने का मौका दे दिया और उन्होंने शुबमन गिल के साथ अय्यर की नई जोड़ी का प्रयोग करने का फैसला किया। मैक्कलम ने पहले दोनों मैचों में इन सलामी बल्लेबाजों की ओर से दिये गये योगदान की जमकर तारीफ की है।
आपको बता दें कि अय्यर और गिल ने आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में 81 रनों की साझेदारी की और टीम को अहम जीत दिलाई। अय्यर ने शुबमन गिल के ऊपर से दबाव कम किया जिसके चलते उन्हें शॉट खेलने का मौका मिल सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
