PBL: चेन्नई स्मैशर्स को भारी पड़ी गैब्रिएल एडकाक की चोट, दिल्ली ने दी मात
लखनऊ। प्रीमियर बैडमिंटन लीग की मौजूदा चैंपियन चेन्नई स्मैशर्स को आखिरी मैच में गैब्रिएल एडकाक की टखने की चोट भारी पड़ गई। इसी का फायदा उठाते हुए दिल्ली डैशर्स ने उसे करारी शिकस्त दी। इस मैच से मुकाबले का परिणाम निकलना था, लेकिन खेल के दौरान गैब्रिएल का टखना मुड़ गया। युगल गैब्रिएल और क्रिस तब मिश्रित युगल के इस मैच में अश्विनी पोनप्पा और वी इवानोव से पीछे चल रहे थे।
An injury to Gabby Adcock in the final match meant a walk-over for the Delhi Dashers.
— PBL India (@PBLIndiaLive) January 3, 2018
The Dashers take the tie 3⃣-0⃣ against @ChennaiSmashers.#CHEvDEL #VodafonePBL #SmashTheHouseDown pic.twitter.com/zbS5iLTLFQ
इस मैच से पहले चेन्नई 1-2 से पीछे चल रही थी। यह उसका ट्रंप मैच था जिसमें जीत से वह मुकाबला अपने नाम कर सकती थी लेकिन आखिर में दिल्ली को एक अंक दिया गया और उसने मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले कोरिया की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी सुंग जी ह्यून ने महिला एकल में विश्व में तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को 11-15, 15-13, 15-14 से हराकर दिल्ली को बढ़त दिलायी थी।
बता दें कि दिन के पहले मुकाबले में भारत के बी सुमित रेड्डी और ताइवान के ली यांग की चेन्नई स्मैशर्स की जोड़ी ने पुरुष युगल में दिल्ली डैशर्स के इवान सोजोनोव और व्लादीमीर इवानोव की रुसी जोड़ी को 15-13,15-11 से हराकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलायी। दिल्ली का यह ट्रंप मैच था जिससे उसे एक अंक का नुकसान हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
