For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बजट 2018-19: 'खेलो इंडिया' को मिलेंगे 520 करोड़ रुपये, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स वेलफेयर में कटौती

नई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह के महत्वकांक्षी प्रोग्राम 'खेलो इंडिया' को इस साल 2018-19 बजट में झोली भर के सौगात मिली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने बजट घोषणा में खेलो इंडिया' के लिए करीब 520 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्ताव किया है, जो कि पिछले वर्ष के बजट के मुकाबले में 258.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी है।

वहीं, इस साल के बजट में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स के लिए सिर्फ 2,196 करोड़ रुपये की घोषणा हुई है, जबकि पिछले साल बजट में 1,938 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

खेलो इंडियो को इस साल 520 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि पिछले साल की सिर्फ 170 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। इस बजट में सबसे ज्यादा हैरानी भरा यह दिखा, जब इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स होने जा रहे हैं, तब बजट में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के आवंटन पर भारी कटौती करते हुए करीब 66 करोड़ रुपये कम कर दिए।

हालांकि, यूनियन बजट ने स्पोर्ट्स पर्सन और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन पर सही फोकस करने की कोशिश की गई, जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों को दी जानी वाली प्रोत्साहन के मद में आवंटन को बढ़ा दिया है।

वहीं, इस बजट में खिलाड़ियों के लिए नेशनल स्पोर्ट्स फंड को 334.31 करोड़ रुपये से 374 करोड़ रुपये बढ़ा दिया। वहीं, इस बजट में नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन को भी अच्छा फायदा मिला है।

वित्त मंत्री ने नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के लिए 341 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है, जो पिछले साल 302.18 करोड़ रुपये था। वहीं, जम्मू-कश्मीर में खेल की सुविधा बढ़ाने के लिए फंड आवंटन को इस साल कम कर दिया है।

Story first published: Thursday, February 1, 2018, 18:48 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+