IND vs PAK: शोएब अख्तर ने कहा- भारत से समस्या नहीं, असली गुस्सा तो न्यूजीलैंड से है
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड को क्रिकेट की दुनिया में सबसे छुईमुई टीम माना जा सकता है। वहां के लोग काफी शांतिप्रिय और बम-धमाकों के शोर से कोसों दूर रहने वाले रहने रहे हैं। यही वजह से जब कीवियों ने पाकिस्तान की ओर रुख करने की ओर सोचा तब-तब अपने कदम पीछे खींच लिए।
पाकिस्तान ने निश्चित तौर पर अपने यहां क्रिकेट का आयोजन करने के लिए बेहतरीन काम किया होगा लेकिन इस देश के हालिया इतिहास में हुई बम-धमाकों, आतंकी हमलों की घटनाएं दुनिया की क्रिकेट बिरादरी को हिलाने और डराने के लिए काफी रही हैं। वैसे फिलहाल तो कोई दिक्कत नहीं लगती लेकिन न्यूजीलैंड ने खतरे का हवाला देकर पिछले महीने भी पाकिस्तान से कूच कर लिया था।
इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरे से हटना कुछ ऐसा था जिसने मेजबान टीम को निराश कर दिया था। सितंबर 2021 में, दोनों टीमों का पाकिस्तान में एक द्विपक्षीय श्रृंखला खेलना तय किया गया था, लेकिन रावलपिंडी में दौरे की शुरुआत से पहले, ब्लैक कैप्स ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान से पलायन करने में बिजली की तेजी दिखाई।
पाकिस्तान क्रिकेट बिरादरी के कई लोगों ने अंतिम समय में पुल-आउट के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) की आलोचना की थी। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के साथ हुए अपमान से अब भी उबरते नजर आ रहे हैं।
इंडिया टुडे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने कीवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान की असली पीड़ा न्यूजीलैंड के साथ है और बाबर आजम की टीम को भारत के साथ 'कोई समस्या नहीं' है।
अख्तर ने कहा, "हमारा असली गुस्सा न्यूजीलैंड के साथ है। हम इसे उन पर निकालेंगे, हमें आपसे (भारत) कोई समस्या नहीं है।"
न्यूजीलैंड के बाहर होने के फैसले के बाद, इंग्लैंड ने भी इसका पालन किया और अपने छोटे सीमित ओवरों के दौरे को रद्द कर दिया। हालांकि न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि जब उनकी टीम 26 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी तो कोई दुश्मनी नहीं होगी।
भारत-पाक मैच पर बात करते हुए अख्तर ने आगे कहा कि यूएई में भारत पर जीत के साथ शुरुआत करने का जबरदस्त दबाव होगा।
वे कहते हैं, "बहुत दबाव है लेकिन यह पाकिस्तान पर कम है क्योंकि सबसे पहले, पूरा स्टेडियम नीला है (भारत का रंग)। वह आपका है। आपके (भारतीय) प्रशंसक होंगे, आपके प्रसारक, अगर हम हार जाते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं है। गंभीरता से, मुझे लगता है कि भारत के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और 180 से अधिक रन बनाता है तो मेरा विश्वास करो, दबाव बड़े से बड़े खिलाड़ियों पर जाता है। अगर भारत उस दबाव को पाकिस्तान से बेहतर तरीके से संभाल सकता है, तो ठीक है, लेकिन अगर पाकिस्तान आपको चौंका दे तो क्या होगा!"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
