Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कैम्प में दिखेंगे दो श्रीलंकाई बॉलर

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स पर सभी की नजरें हैं क्योंकि उनका पिछला सीजन काफी खराब गया था और ये टीम नए सीजन में भी अपनी ट्रेनिंग को शुरू कर चुकी है। इस बार चेन्नई सुपर किंग की टीम ने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को निकाला है जिनमें हरभजन सिंह एक हैं लेकिन उन्होंने सुरेश रैना को रिटेन किया है।

केवल इतनी ही बात नहीं है चेन्नई सुपर किंग की तैयारियां इस चीज से भी प्रभावित हुई कि पिछली बार उनकी टीम में कुछ लोगों को कोरोनावायरस हो गया था। पिछले सप्ताह आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने के गौतम, मोईन अली और चेतेश्वर पुजारा को अपनी टीम में शामिल किया है।

इसके अलावा दिलचस्प बात यह भी है कि सीएसके ने अपने कैंप में दो श्रीलंकन बॉलर्स को भी बुलाया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सप्ताह से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को नेट पर बैटिंग करते हुए देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एन जगदीशन, आर साईं किशोर, श्रीहरि निशांत और हरिशंकर रेड्डी भी ट्रेनिंग कैंप में मौजूद थे।

इतना ही नहीं चेन्नई सुपर किंग ने दूसरे खिलाड़ियों को आईपीएल तैयारियां करने के लिए बुलाया है। आईपीएल की टीम ने श्रीलंका के युवा गेंदबाजों को बुलाया है। श्रीलंका के न्यूज आउटलेट न्यूज वायर के अनुसार 20 साल के महेश थेरशाना और 18 साल के माथेशा पथिराना शामिल किए गए हैं। उनको मेन प्लेयर्स में शामिल नहीं किया गया है, वे केवल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर ही काम करेंगे।

रिपोर्ट कहती है कि दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया गया है। इसी बीच आपको बता दें कि आई पी एल 2021 9 अप्रैल से होने जा रहा है जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल से करेगी। 30 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 19:40 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+