India Vs Australia: दूसरे टेस्ट मैच टीम इंडिया में ये बदलाव चाहते हैं गौतम गंभीर
India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में मैदान में उतरेगी। ऐसे में भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद वापसी करना होगा। टीम के बल्लेबाज पिछले मैच में बुरी तरह से विफल रहे थे। दूसरी इनिंग में पूरी टीम महज 36 रन पर सिमट गई। जिसके बाद टीम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़ा होने लगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले मैच में टीम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पृथ्वी शॉ, रिद्धिमान साहा, हनुमा विहारी को टीम से बाहर किया जा सकता है। जबकि घायल मोहम्मद शमी पहले ही चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं।
जिस तरह से लगातार एक के बाद एक मैच में पृथ्वी शॉ विफल हो रहे हैं, उसकी वजह से टीम की मुश्किल बढ़ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को टीम में मौका मिल सकता है। टीम में सभावित बदलाव पर टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपनी राय रखी है। गौतम गंभीर का मानना है कि पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए और उनसे बल्लेबाजी की शुरुआत करानी चाहिए।
गौतम गंभीर ने कहा कि पृथ्वी शॉ के अंदर कॉन्फिडेंस की बहुत कमी है, लिहाजा उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए। शुभमन गिल को मयंक अग्रवाल के साथ देखना चाहूंगा। नंबर तीन पर मैं चेतेश्वर पुजारा को देखना चाहूंगा जबकि अजिंक्या रहाणे को नंबर चार पर खेलना चाहिए। मैं ये नहीं चाहूंगा कि रहाणे नंबर पांच पर रहे, अगर वह कप्तान हैं तो उन्हें से जिम्मेदारी उठानी चाहिए और नंबर चार पर बल्लेबाजी करना चाहिए। रहाणे को आगे से लीड करना होगा। इसके बाद नंबर पांच पर केएल राहुल को खेलना चाहिए। जबकि छठे नंबर रिषभ पंत को बल्लेबाजी का मौका दिया जाना चाहिए और सातवे पायदान पर रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए। गौतम गंभीर ने कहा कि मैं चाहूंगा टीम इंडिया पांच गेंदबाजों के साथ अगले मैच में उतरे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
