ISL-7 : सीजन के पहले मैच में एटीकेएमबी ने केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया
गोवा : हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) ने शुक्रवार को केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया। बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फिजियन फारवर्ड राय कृष्णा द्वारा 67वें मिनट में किए गए गोल की मदद से एटीके मोहन बागान ने जीत हासिल की। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन बार सीजन ओपनर में मुकाबला हुआ था, जिसमें दो बार ब्लास्टर्स जीता था तो एक मुकाबला ड्रा रहा था। अब तीन बार के चैम्पियन एटीकेएमबी ने ब्लास्टर्स को हराकर सीजन की शुरुआत की है।
पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। इस हाफ में दो येलो कार्ड दिखाए गए। पहला येलो कार्ड 39वें मिनट में एटीकेएमबी के प्रणाय हल्धर को दिखाया गया जबकि दूसरा इसी टीम के इदु गार्सिया को 42वें मिनट में दिखाया गया। वहीं दूसरे हाफ के शुरुआती 10 मिनट में भी खेल में कोई तेजी नहीं दिखी, लेकिन60वें मिनट में ब्लास्टर्स ने पहला बदलाव किया। नोंगदाम्बा नाओरेम के स्थान पर सित्यासेन सिंह को मैदान पर लाया गया तो एटीकेएमबी ने 63वें मिनट में दूसरा बदलाव करते हुए हल्धर की जगह मानवीर सिंह को मैदान पर उतारा। फिर कृष्णा ने 67वें मिनट में गोल कर एटीकेएमबी को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसी के साथ बीते सीजन के हीरो कृष्णा इस सीजन का पहला गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए। वो मानवीर की मदद से गोल कर सके। इस गोल में ब्लास्टर्स के डिफेंडरों की नाकामी की बड़ी भूमिका रही। इसके बाद ब्लास्टर्स ने बराबरी करने के लिए फिर दो बदलाव किए। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि ब्लास्टर्स के पास अंतिम मिनट में गोल करने का माैका था, लेकिन वो चूक गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
