Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी: मेजबानी पर अटकलें जारी

नई दिल्ली, 6 अगस्‍त: पाकिस्‍तान में अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्राफी में सुरक्षा कारणों को लेकर तीन देश ट्रॉफी का बहिष्‍कार कर सकते हैं। इनमें ऑस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड शामिल हैं।

इन तीनों देशों के खिलाडि़यों क रवैये को देखते हुए इस बात में संदेह नहीं है कि ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्‍तान से अभी भी छिन सकती है। यही नहीं आईसीसी सूत्रों के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका को देने के लिए लगातार दबाव बन रहा है। हालांकि ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर अंतिम निर्णय 14 अगस्‍त को होना है। इससे पहले आईसीसी का दल मैच स्‍थलों का दौरा करेगा।

कई देशों के बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी में खतरे के माहौल के चलते हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं। हालांकि पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कप्‍तान शोएब मलिक ने सभी देशों से अपील की है कि वो पाकिस्‍तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलें। सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं हों।

उधर आईसीसी ने किसी भी खिलाड़ी के साथ जबरदस्‍ती करने का सख्‍त मना किया है। यानी कोई भी देश अपने खिलाडि़यों पर पाकिस्‍तान में खेलने के लिए दबाव नहीं बना सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर आईसीसी ने इन सभी टीमों की चिंताओं के बावजूद पाक के मैच स्थलों में बदलाव करने से साफ मना कर दिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि अगर श्रीलंका चैम्पियन्स ट्रॉफी की मेजबानी करने पर श्रीलंका में आतंकवादी घटनाएं कम हो सकती हैं। ट्रॉफी के आयोजन होने पर आतंकवादी संगठन लिट्टे शांति बनाए रखने के लिए संधि करने का प्रस्‍ताव रख सकता है।

पाकिस्‍तान में टूर्नामेंट के दौरान खतरे की खबरों को लेकर प्रसारणकर्ता ईएसपीएन-स्टार स्पोर्टस को भी भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाक जाने के लिए 300 कर्मचारी इकट्ठा करने में उन्‍हें काफी दिक्‍कतें हो रही हैं।

दूसरी ओर अगर कोई देश टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है तो प्रसारणकर्ता आईसीसी के खिलाफ मुकदमा दायर कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+