Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल में इन दो भारतीय बल्लेबाजों को ओपन करते देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

नई दिल्लीः विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप लगभग नजदीक आ चुकी है और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी होने जा रही है। इस बार भी यह एक अच्छा सिरदर्द है क्योंकि टीम इंडिया मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल जैसे युवाओं को रोहित के साथ ओपनिंग करने के लिए रखती है। गिल जहां आकर्षक हैं तो वहीं मयंक विदेशी पिचों पर ठोस हैं। रोहित को उनकी जगह से हिलाना आसान नहीं यानी मयंक और गिल एक साथ ओपनिंग संयोजन में रोहित के रहते फिट नहीं होंगे।

गिल को चर्चा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मिली जहां पर वे बहुत ही शानदार थे और मयंक अग्रवाल को मध्यक्रम में बैटिंग करनी पड़ी। लेकिन तब अधिकतर बड़े भारतीय खिलाड़ी टीम से बाहर थे पर इंग्लैंड में ऐसा नहीं होने जा रहा है और मयंक को या तो ओपनिंग में जगह मिलेगी या फिर वे शायद टीम से बाहर रहेंगे। हालांकि गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रभावित किया, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर प्रदर्शन करने में विफल रहे और उनके खराब प्रदर्शन ने मयंक की वापसी के बारे में चर्चा को हवा दी।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बोलते हुए कहा कि मयंक और गिल दोनों को भारत ए के लिए इंग्लैंड की पिचों में खेलने का अनुभव है। हालांकि, अग्रवाल से ज्यादा गिल को तरजीह दी जानी चाहिए क्योंकि इससे निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। 46 वर्षीय का यह भी मानना ​​है कि गिल ने अभ्यास मैच के दौरान अपनी फॉर्म वापस पा ली है और सिर्फ एक खराब श्रृंखला के कारण उन्हें बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह है कि रोहित के साथ कौन ओपनिंग करने जा रहा है क्योंकि हमारे पास दो विकल्प हैं जो प्रतिभाशाली हैं और जिनके पास भारत ए के लिए इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है। मैं हमेशा निरंतरता पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह से युवा शुभमन गिल ने ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच में अपना चरित्र दिखाया, और मुझे लगता है कि उसने अभ्यास मैच में फॉर्म हासिल की है। मैं उसे रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए देखना पसंद करूंगा। "

हालांकि वीवीएस लक्ष्मण ने जोर देकर कहा कि मयंक द्वारा किए गए शानदार योगदान को नहीं भूलना चाहिए। दाए हाथ के बल्लेबाज ने 2018 बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के लिए पदार्पण किया और तब से कई शानदार प्रदर्शन किए हैं।

Story first published: Tuesday, June 15, 2021, 7:28 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+