भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए केन विलियमसन, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भाग नहीं लेंगे। यह सीरीज कल यानी 17 नवंबर से शुरू हो रही है और विलियमसन ने इस सीरीज में खेलने के बजाए बाद के दो टेस्ट मैचों में खुद को तैयार करने का फैसला किया है। केन विलियमसन हाल ही में सम्पन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा थे जहां उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर कीवियों को 172 रनों पर पहुंचाया था लेकिन बाद में डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने यह टारगेट आसानी से चेज कर लिया।
अब केन विलियमसन की गैर मौजूदगी में टिम साउदी को कप्तान बनाया गया है। पहले मैच में वे ही कमान संभालेंगे।
एक मीडिया रिलीज में जारी बयान के तहत बताया गया है कि, टी20 सीरीज का पहला गेम बुधवार की शाम को है, उसके बाद शुक्रवार और रविवार को गेम होगा जिसके लिए विलियमसन को आराम दिया गया है क्योंकि वे पहले से ही जयपुर में ट्रेनिंग कर रहे टेस्ट स्पेशलिस्ट ग्रुप का हिस्सा बनेंगे ताकि उनकी लाल गेंद क्रिकेट को लेकर तैयारियां हो सकें।
आगे बताया गया है कि टिम साउदी पहले गेम में कमान संभालेंगे जबकि काइल जेमिसन, डेरिल मिशेल, ग्लैन फिलिप और मिशेल सैंटनर दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा और केन विलियमसन ना खेलने के बावजूद टीम के इर्द-गिर्द बने रहेंगे।
अब आपको 25 नवंबर को ही केन विलियमसन की वापसी देखने को मिलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह भी बताया है कि लॉकी फर्गुसन तेजी से रिकवर कर रहे हैं और वे पहले टी20 तक पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में आठ साल बाद इंटरनेशनल मुकाबला हो रहा है। यहां पर अच्छे रन बनने की उम्मीद है लेकिन शाम को भारी ओस भी गिरेगे जो 7 बजे के आसपास ही शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है टॉस का प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होगा। न्यूजीलैंड की टीम अभी यूएई में बढ़िया प्रदर्शन करके आ रही है और भारत के पास भी कई सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में विराट कोहली और केन विलियमसन की गैर मौजूदगी में खेली जा रही इस सीरीज में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
