मैच के बाद दीपक चाहर ने फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आकाश चोपड़ा ने बताया क्यों चुना आज का दिन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 53वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 42 गेंद पहले ही 6 विकेट से मात दे दी। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को भले ही इस मैच में अपनी पसंदीदा टीम से जीत के खुशनुमा पल देखने को न मिले हो लेकिन मैच के बाद टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कुछ ऐसा करके दिखाया जिसके बाद फैन्स सोशल मीडिया पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। मैच खत्म होने के बाद जब प्रेजेंटेशन की तैयारी की जा रही थी उस वक्त दीपक चाहर स्टैंडस में पहुंचते हैं जहां पर क्रिकेटर्स का परिवार बैठकर मैच देखता हुआ नजर आता है।
इस दौरान यह युवा खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के सामने फिल्मी अंदाज में घुटने पर बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आते हैं। दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड ने शादी के उनके प्रपोजल को हरी झंडी दी जिसके बाद दोनों एक दूसरे की अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं।
और पढ़ें: T20 World Cup में भारत की बेइज्जती करने के लिये गिरा पाकिस्तान, आधिकारिक जर्सी पर लिखा ये..

इस वजह से चाहर ने चुना आज का मैच
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर के प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैन्स इस हरफनमौला खिलाड़ी को ढेर सारी बधाईयां दी हैं। वहीं स्टार स्पोर्टस पर प्रसारित किये जा रहे पोस्ट मैच शो के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दीपक चाहर के इस मैच में ही यह प्रपोजल करने का कारण भी बताया।
आकाश चोपड़ा ने कहा,'दीपक चाहर ने जब यह करने का प्लान बनाया था तो मुझसे भी बात की थी और कहा कि ऐसा करने की सोच रहा हूं। उस दौरान उन्होंने बताया कि माही भाई से भी पूछ लिया है जिस पर माही भाई ने साफ किया कि आपको यह करना है तो आखिरी लीग मैच में कर सकते हैं क्योंकि प्लेऑफ में एक अलग प्रकार का दबाव होगा और अगर आप उस समय यह करने की सोचेंगे तो आपका ध्यान भटका हुआ रहेगा।'

धोनी के नंबर 7 का भी है कनेक्शन
आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेऑफ के साथ ही कहा कि उस दिन 7 तारीख है और 7 काफी लकी नंबर होता है तो आप उस दिन कर सकते हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के दौरान 7 नंबर की ही जर्सी पहनी है तो यहां पर उनका यह बयान उससे जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि धोनी क्रिकेट के सबसे सफल और लकी कप्तानों में से माने जाते हैं और उनके नंबर 7 को इसी से जोड़ को देखा जा रहा है।

मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए दीपक चाहर
उल्लेखनीय है कि दीपक चाहर के लिये यह मैच कुछ खास नहीं रहा और वो काफी महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 48 रन लुटाये और सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया। आपको बता दें कि सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन का ही स्कोर खड़ा किया जिसमें फाफ डुप्लेसिस ने 76 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने जवाब में 4 विकेट के नुकसान पर महज 13 ओवर में 139 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पंजाब किंग्स की टीम के लिये केएल राहुल ने 42 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के लगाकर नाबाद 98 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
@deepak_chahar9 proposes his girlfriend after The Match. #CSKvsPBKS #CSK #DeepakChahar #Propose #TodaysPositive ❤️ pic.twitter.com/QhosXsDWKd
— Jalaluddin Sarkar (Thackeray) 🇮🇳 (@JalaluddinSark8) October 7, 2021
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications