शिविर में भाग नहीं लेने वाले एथलीट होंगे निलंबित .. भनोत
नयी दिल्ली 09 फरवरी.वार्ता. भारतीय एथलेटिक महासंघ .एएफआई. ने एथलीटों के लिए प्रशिक्षिण शिविरों और घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है1 ऐसा नहीं करने वाले एथलीटों को साल भर तक के लिए निलंबित किया जा सकता है1 एएफआई के सचिव ललित भनोत ने महासंघ की साधारण सभा की सालाना बैठक के दौरान आज यहां संवाददाताओं से कहा .. जो एथलीट राष्ट्रीय शिविरों और घरेलू प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं होंगे उन्हें साल भर तक के लिए निलंबित किया जा सकता है1 .. पेइचिंग आेलंपिक के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ..हमने अपने एथलीटों को प्रशिक्षण के लिए अमरीका और आेमान भेजा है1 इसके अलावा हमने विदेशी प्रशिक्षकों की संख्या में भी इजाफा किया है1.. इस साल अगस्त में होने वाले आेलंपिक में भारत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर भनोत ने कहा ..हमें तिकडी कूद. महिला गोला फेंक और महिला चार गुना 400 मीटर में पदक की उम्मीदें हैं 1.. पार्थिव राज मनोरंजन 1842 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications