For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO : ब्राॅक लैसनर की पुराने दुश्मन के हाथों हुई ऐसी पिटाई, WWE रिंग छोड़कर भागे

नई दिल्ली। WWE रिंग में ब्राॅक लैसनर एक ऐसा नाम है जिसने पिछले लगभग 3 सालों से अन्य रैसलरों के बीच खाैफ पैदा किया हुआ है। रोमन रेंस, द अंडरटेकर जैसे खतरनाक रैसलरों को चित्त कर चुके ब्राॅक लैसनर के आगे माैजूदा समय भी किसी में टिकने की हिम्मत नहीं है। लेकिन इस हफ्ते हुई स्मैकडाउन के दाैरान लैसनर का ऐसे रैसलर से सामना हुआ है जिसे देख उनका पसीना छूट गया। नाैबत यहां तक आ गई कि अपनी ज्यादा धुनाई होने से बचने के लिए लैसनर को रिंग छोड़कर भागना पड़ा।

ऐसे मारी लैसनर के पुराने दुश्मन ने एंट्री

ऐसे मारी लैसनर के पुराने दुश्मन ने एंट्री

इस हफ्ते लैसनर का सामना कोफी किंग्सटन के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ। यह मैच एकतरफा पहले से ही नजर आ रहा था क्योंकि कोफी को लैसनर का सामना करना आसान नहीं थी। हुआ भी ऐसा, लैसनर ने बेल बजते ही लैसनर ने लगभग 5 सेकेंड्स में कोफी पर F5 लगाया और उन्हें पिन करके नए WWE चैंपियन बन गए। ब्राॅक लैसनर ने यह मैच महज 5 सेकंड में ही अपने नाम किया। लेकिन इसके बाद अचानक रिंग में रे-मिस्टेरियो के साथ आए उनके 9 साल पुराने दुश्मन केन वैलासकेज।

रिंग छोड़कर भागे लैसनर

रिंग छोड़कर भागे लैसनर

केन वैलासकेज जैसे ही ब्राॅक लैसनर के सामने आए तो स्टेडियम में बैठे दर्शक भी हैरान रह गए। दूसरों में खाैफ बनाने वाले लैसनर का चेहरा केन को देखते ही उड़ गया। इसके बाद केन रिंग में आए, जिन्होंने बिना कुछ बात किए ब्राॅक लैसनर पर अटैक कर दिया। लैसनर किसी तरह से बचने की कोशिश करने लगे, लेकिन केन ने उनपर मुक्कों की बरसात कर दी। हालांकि अंत में ब्राॅक लैसनर बचने में कामयाब हुए और रिंग से भागने में सफल हुए।

काैन है केन वैलासकेज

दर्शकों ने इस रैसलर को पहले कभी नहीं देखा था, क्योंकि वह पहली बार रिंग में आए। केन भी UFC फाइटर रह चुके हैं, जिन्होने 2010 में उस समय ब्राॅक लैसनर को UFC 121 इवेंट में चित्त किया था जब लैसनर से सब फाइटर लड़ने से मना करते थे। ऐसे में इन दोनों की पुरानी दुश्मनी है जो अब UFC रिंग से लेकर WWE रिंग तक भी पहुंच चुकी है। देखना अब ये बाकी है कि कंपनी मैच को हाइवोल्टेज बनाने के लिए कब दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच करवाती है।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 19:25 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+