Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बडौदा को लुढकाकर दिल्ली खुद भी लडखडाई

इंदौर 05 जनवरी.वार्ता. अमित भंडारी और सुमित नरवाल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने रणजी ट्राफी सेमीफाइनल के पहले दिन आज यहां बडौदा को 199 रन पर समेट दिया लेकिन उसके बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए और स्टंप तक महज 49 रन पर दिल्ली के तीन बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे

बडौदा ने टास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया1 लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और महज 25 रन के योग पर ही भंडारी ने उसके दो खिलाडियों को पैवेलियन पहुंचा दिया

विकेट से मिल रही उछाल और गति के कारण बडौदा के बल्लेबाजों ने नरवाल और भंडारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया1 पी शाह ने सर्वाधिक 46 रन और एस गायकवाड ने 43 रन बनाए

भंडारी ने 52 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया जबकि नरवाल ने 56 रन देकर इतने ही विकेट चटकाए

लेकिन इसके जवाब में दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही और महज पांच रन के योग पर उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए1 आकाश चोपडा .तीन. गौतम गंभीर .दो. और सतीश धवन .शून्य. पैवेलियन पहुंच चुके हैं1 बडौदा की आेर से सुमित सिंह ने दो विकेट चटकाए

प्रकाश राज मनोरंजन 1920 जारी.वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+