CSK vs DC: एमएस धोनी ने अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का खेल जारी है और शुक्रवार को इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरी है। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में सीएसके के लिये कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली और महज 3 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर्स में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
और पढ़ें: IPL 2020: आखिर क्यों मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे KXIP और RCB के खिलाड़ी
इस बीच जब टॉस के दौरान कप्तान एमएस धोनी से उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि आखिरकार वो इतना नीचे क्यों आते हैं और क्या वो आज के मैच में अपने क्रम को लेकर कोई बदलाव करेंगे।
और पढ़ें: CSK vs DC: धोनी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली, ऐसी है दोनों टीमों की Playing 11

धोनी ने बताया क्यों नहीं आते ऊपर
धोनी ने इस बारे में बात करते हुए कहा,' इस टूर्नामेंट के दौरान आपको प्लेऑफ में पहुंचने से पहले 14 मैच खेलने होते हैं, आपके लिये सभी मैच जीत पाना मुमकिन नहीं है। मुझे लगता है कि हमें नो बॉल को लेकर थोड़ा और सावधान होना पड़ेगा। हमने पिछले मैच में 216 रनों का पीछा करते हुए 200 रन बनाये और जहां तक मेरी बल्लेबाजी क्रम का सवाल है तो मैं वही करूंगा जो टीम के लिये बेस्ट रहेगा।'

लगातार दूसरी पारी में हारने के बावजूद क्यो ली फील्डिंग
उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान धोनी के बल्लेबाजी में इतना नीचे आने को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
टॉस जीतने के बाद धोनी ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे, मुझे लगता है कि हमें यूएई की पिच और परिस्थितियों को सम्मान देना चाहिये कि यहां पर मैच में दूसरी पारी के दौरान ओस अहम भूमिका निभाती है। भले अब तक के टूर्नामेंट में दूसरी पारी में खेलने वाली टीमें नहीं जीती हैं लेकिन मुझे लगता है कि इसके पीछे चेज करने वाली टीमों की गलती रही है। टीवी पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान समझ आती है, हालांकि टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे विकेट और धीमी होती नजर आ सकती है, आज के मैच में जिस तरह की पिच दी गई है, उस पर घास है , तो यह लो स्कोरिंग मैच होगा।'

दिल्ली ने पहली पारी में बनाये 175 रन
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरुआत की और पथ्वी शॉ (64) और शिखर धवन (35) ने पहले विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद एक समय लगा कि दिल्ली की टीम 190 से ज्यादा रन बनायेगी लेकिन आखिरी के ओवर्स में सीएसके के लिये सैम करन ने गेंदबाजी में वापसी कराई और दिल्ली को 175 रनों पर ही रोक दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications