लुईस हैमिल्टन कोरोना संक्रमित पाए गए, सखीर ग्रैंड प्रिक्स में नहीं लेंगे हिस्सा
वॉशिंगटन। सात बार फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन लुईस हैमिल्टन कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने की वजह से इस हफ्ते की सखीर ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लुईस हैमिल्टन फिलहाल क्वारेंटीन मे हैं और रविवार को बहरीन में होने वाले ग्रैंड प्रिक्स से बाहर हो गए है। लुईस हैमिल्टन की मर्सिडीज टीम ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हैमिल्टन सोमवार को कोरोना के शुरुआती लक्षण से ग्रसित पाए गए हैं। बहरीन ग्रैंड प्रिक्स में जीत के महज 24 घंटे के भीतर हैमिल्टन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लुईस हैमिल्टन ने इस सीजन का 11वां टाइटल अपने नाम किया है।
बता दें कि लुईस हैमिल्टन ने हाल ही में 95वीं जीत दर्ज की थी। लुईस हैमिल्टन ने जर्मनी के स्टार रेसर माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। माइकल शूमाकर ने 7 खिताब अपने नाम किया। लुईस ने हाल ही में शूमाकर के साथ 7 खिताब जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वर्ष 2013 में लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीजस की टीम में माइकल शूमाकर की जगह ली थी।
बता दें कि लुईस हैमिल्टन का जन्म 7 जनवरी 1985 में इंग्लैंड में हुआ था। मौजूदा समय में वह मर्सिडीज टीम का हिस्सा हैं और उनकी कार का नंबर 44 है। हैमिल्टन ने 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019 और 2020 में चैंपियनशिप जीतकर माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उनका सबसे तेज लैप्स 53 है। सबसे पहली बार उन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया था। हाल ही में उन्होंने बहरीन ग्रैंड प्रिक्स का खिताब अपने नाम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
