मैच के दौरान जब मैदान से विराट कोहली ने अनुष्का से पूछा, खाना खाया?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी पति के साथ आईपीएल के टूर पर यूएई पहुंची हैं। अनुष्का शर्मा इस समय प्रेग्नेंट हैं और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अपने होने वाले बच्चे और पत्नी की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। यहां तक कि मैदान में मैच के दौरान भी विराट कोहली को अपनी पत्नी की फिक्र रहती है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान का एक वीडिया सामने आया है जिसमे विराट कोहली अनुष्का शर्मा से पूछते हैं, खाना खाया?
मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि मैच में ब्रेक के दौरान विराट टीम के अन्य सदस्यों के साथ खड़े हैं और अनुष्का से इशारों में बात कर रहे हैं। इस दौरान विराट अनुष्का से इशारे में पूछते हैं कि क्या आपने खाना खाया। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा का काफी खयाल रखते हैं, सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीर और वीडियो साझा करते हैं जिसमे देखा जा सकता है कि दोनों के बीच एक दूसरे के लिए कितना लगाव है।
हाल ही मेमं अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की कुछ तस्वीरें साझा की थी। अनुष्का की इस तस्वीर को लाखो लोगों ने लाइक किया है। तमाम बॉलीवुड की सेलेब्रिटीज ने भी अनुष्का की तस्वीर को लाइक किया है और उनसे खुद की देखभाल करने को कहा। कुछ दिन पहले विराट से जब पूछा गया कि जब नया मेहमान आएगा तो आपका कैसा महसूस होगा। इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा कि यह जबरदस्त एहसास है, इसे एहसास को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
View this post on InstagramA post shared by Virushka✨ (@virushka.xx) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
