चीन की शूटर यांग कियान ने जीता टोक्यो ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल
नई दिल्लीः चीन की खिलाड़ी यांग कियान ने असाका शूटिंग रेंज में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। यह टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला गोल्ड मेडल है।
यांग ने ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए अंतिम दौर में 251.8 का स्कोर किया। स्विटजरलैंड की नीना क्रिस्टन ने कांस्य पदक जीता जबकि आरओसी की अनास्तासिया गैलाशिना ने रजत पर कब्जा किया।
क्वालीफाइंग लीडर डुएस्टैड हालांकि कोई भी मेडल नहीं जीत पाईं।
स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन 230.6 अंकों के साथ नॉक-आउट हो गई और उन्होंने टोक्यो 2020 का पहला कांस्य पदक जीता है। फिर सोने के लिए अनास्तासिया गैलाशिना (आरओसी) और यांग कियान (सीएचएन) के बीच एक सीधा शूटऑफ हुआ।
अंतिम सेट के अपने पहले शॉट में यांग ने 10.7, गैलाशिना ने 10.8 का स्कोर किया। इसके बाद गैलाशिना केवल 8.9 को ही बना जो इस फाइनल में उनका न्यूनतम स्कोर था। यांग ने 9.8 का स्कोर किया और वह स्वर्ण जीत गईं।
यांग केवल 21 साल की हैं और पहली बार ओलंपिक में भाग ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने उन्हें पदक से सम्मानित किया।
251.8 अंक यांग के लिए एक नया अंतिम ओलंपिक रिकॉर्ड है। भारत के लिए हालांकि ये इवेंट एक निराशा लेकर आया क्योंकि इसमें दुनिया की पूर्व नंबर एक शूटर अपूर्वी चंदेला और मौजूदा नंबर वन एलावेनिल वलारिवन को क्वालिफिकेशन राउंड भी पार नहीं किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
