Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले ने मुझे अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने को कहा है : बिश्रोई

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के छठे मैच में रवि बिश्रोई ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। 20 वर्षीय बिश्रोई ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए जिसमें विस्फोटक ओपनर आरोन फिंच का विकेट भी शामिल रहा। मैच के बाद बिश्रोई ने कोच अनिल कुंबले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह कुंबले की कही बात पर आगे बढ़ रहे हैं।

बिश्नोई ने कहा, ''अनिल सर ने हमेशा मुझे अपनी गेंदबाजी काबिलियत और कौशल पर भरोसा रखने को कहा है। उन्होंने मुझे कहा कि ज्यादा चीजों को मत आजमाओ और क्रीज पर शांत व संयमित बने रहो।'' बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी प्रदर्शन पर बिश्नोई ने कहा, ''आईपीएल से पहले हमारा लंबा शिविर लगा था, मैं खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहा था क्योंकि यहां सभी के कौशल का स्तर समान है। इसलिए मेरा ध्यान मानसिक रूप से मजबूत होने और भयभीत नहीं होने पर था।'' उन्होंने कहा, ''मैंने खुद से कहा कि ढीली गेंद नहीं डालनी क्योंकि इससे वे मेरे खिलाफ अटैकिंग मोड में आ जाएंगे।''

बता दें कि बिश्रोई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कप्तान केएल राहुल ने कहा, '' मैंने उसे अंडर-19 विश्व कप में देखा है। वह हार नहीं मानता और जब भी उसे गेंद दो तैयार रहता है। हालांकि वो थोड़ा नर्वस था कि आरोन फिंच और एबी डिविलियर्स को गेंदबाजी कर पाएगा या नहीं, लेकिन उसने जज्बा दिखाया।'' पंजाब की दो मैचों में पहली जीत रही। बेहतरीन रन रेट के आधार पर टीम अंक तालिका में पहले स्थान काबिज हैं।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 15:49 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+