Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Tokyo Olympics : 'गोल्ड' मेडल जीतना चाहेंगे फेडरर और जोकोविच, दो टाॅप खिलाड़ी हैं बाहर

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होने जा रही है, जबकि इसके समाप्त होने का दिन 9 अगस्त रहेगा। इन दिनों के बीच कई खिलाड़ी मेडल जीतने का प्रयास करेंगे। टेनिस की बात करें तो राफेल नडाल और डॉमिनिक थिएम खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। लेकिन स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी सिंगल्स में गोल्ड' मेडल जीतना चाहेंगे। इन दोनों का नाम टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है।

2016 रियो ओलंपिक में रोजर फेडरर ने हाथ नहीं आजमाए थे, लेकन 2008 बीजिंग में हुए ओलंपिक में जरूर उन्होंने सबको चाैंकाया था। तब उन्होंने गोल्ड मेडल जीत था। तो वहीं इसी इवेंट में जोकोविच ने भी ब्राॅंज मेडल अपने नाम किया था। लेकिन अब दोनों ही खिलाड़ी सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। वहीं एंडी मरे भी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे और लगातार तीसरे ओलंपिक में गोल्ड जीतना चाहेंगे, उन्होंने चोट से ऊभरकर वापसी की है।

दूसरी ओर महिला टेनिस खिलाड़ियों का जिक्र करें तो दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी एश्ले बार्टी और नेओमी ओसाका भी ओलंपिक में अपना दम दिखाएंगी। पुएर्तो रिको की डिफेंडिग चैंपियन मोनिका पुइग चोट के कारण ओलंपिक का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। वहीं जापान की नाओमी ओसाका ने पिछले महीने खेले गए फ्रेंच ओपन के पहले दौर का मैच जीतने के बाद खुद को टूर्नामेंट से हटा लिया था । उसने विंबलडन 2021 में भी भाग नहीं लिया था । 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने बिना कोई कारण बताए खुद को ओलंपिक से हटा लिया था। विंबलडन की डिफेंडिग चैंपियन सिमोना हालेप भी चोट के कारण पीछे हट गई हैं ।

Story first published: Friday, July 2, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+