'पोंटिग के लिए मुझे कड़ा संघर्ष करना पड़ा', माइकल क्लार्क ने किया खुलासा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में आज तक कई दिग्गज कप्तान हुए हैं। इनमें रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं। पोंटिंग को बतौर कप्तान बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बतौर कप्तान लगातार 2 वर्ल्ड कप भी जीते हैं। लेकिन अब उनके बारे में पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक बड़ा खुलासा किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्होंने चयन समिति से अपने करियर के अंत में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को टीम में शामिल करने के लिए कहा था।
माइकल क्लार्क ने कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली, तो मुझे रिकी पोंटिंग को टीम में रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। चयन समिति ने मुझे बताया कि कप्तानी से हटाए गए खिलाड़ी का टीम में स्थायी रूप से खेलना दुर्लभ है। यदि आप कुछ अलग सोचते हैं, तो रिकी के जाने का समय आ गया है। " माइकल क्लार्क ने कहा, "मैंने चयन समिति से कहा कि मुझे रिकी पोंटिंग की जरूरत है। बतौर बल्लेबाज हम यही चाहते हैं। वे एक अच्छे कोच भी हो सकते हैं। मैंने उन्हें टीम में रखने के लिए संघर्ष किया। रिकी पोंटिंग ने युवा खिलाड़ियों को वह मदद दी जिसकी उन्हें जरूरत थी। भले ही वे अपनी क्षमता का 80 प्रतिशत दे भी दें, लेकिन वे नंबर 3 या 4 पर खेलने वाले अन्य क्रिकेटरों से बेहतर हैं।"
माइकल क्लार्क ने कहा, ''मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का सपना देखा था। कप्तान बनने का सपना कभी नहीं देखा था। जब मैं उप-कप्तान था, तो मुझे कप्तान बनना बहुत मुश्किल लगता था। संभावना जताई जा रही थी कि मुझे अगला कप्तान नियुक्त किया जाएगा। यह एक विशेष समय था।" गौरतलब है कि रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। उनके नेतृत्व में, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोंटिंग ने 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
