Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान- सहवाग क्रिकेट का ब्रांड है, रोहित की बदली सोच

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सहवाग को क्रिकेट का ब्रांड बताया जिसने भारतीय टीम की सोच बदलने का काम किया। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सहवाग विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने वनडे, टेस्ट में तेज शुरूआत दिलाने के लिए कई गेंदबाजों की क्लास लगाई है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में सहवाग का स्ट्राइक रेट 82.2 का चौंका देने वाला था, जो अक्सर पहले 15 ओवर में ही गेंदबाजों के पसीने छुड़ा देते थे। सहवाग के रिटायर होने के बाद भी जिसे भी ओपनिंग करने का माैका मिला, उसने भी तेज खेल दिखाने का काम किया।

मुश्ताक ने भारतीय टीम में यह बदलाव लाने का श्रेय सहवाग को दिया। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के खेलने के तरीके को भी व्यक्त किया जो सहवागा के ब्रांड के प्रमाण हैं। सकलैन मुश्ताक ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "ध्यान रखें कि वीरेंद्र सहवाग का दुनिया पर जो प्रभाव पड़ा, जिस शैली में उन्होंने खेला, जिस ब्रांड का क्रिकेट खेला, उससे भारत के बहुत से खिलाड़ियों को फायदा हुआ। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने दुनिया को दिखाया, भारतीय क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों की मानसिकता को बदल दिया।"

उन्होंने यह भी कहा कि 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में जिस तरह से एक ताजा दृष्टिकोण लाया गया, उसे नहीं भूलना चाहिए। सकलैन ने कहा, "सहवाग ने बार उठाया और अपने आत्मविश्वास से रास्ता दिखाया। सहवाग ने एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक बनाया इसलिए खिलाड़ियों को लगा कि ऐसा हो सकता है, जैसे रोहित शर्मा। वास्तव में, रोहित ने सहवाग को बल्लेबाजी करते हुए बहुत कुछ सीखा होगा।"

मुश्ताक ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जो किया वह बल्लेबाजी की इस आक्रामक शैली के साथ था जिसे पिछले युग में उनसे पहले केवल दो से तीन खिलाड़ियों ने ग्रहण किया था। उन्होंने कहा, "रोहित के आंकड़े सहवाग की तुलना में अधिक सुंदर लग सकते हैं लेकिन इसके पीछे वीरू की भूमिका थी। उन्होंने अपने लिए, देश के लिए खेला और अपने बाद आने वाले खिलाड़ियों की सोच बदल दी। वीरू से पहले सर विव या जहीर अब्बास जैसे 1-2 खिलाड़ी ही थे जो वनडे में उस ब्रांड का क्रिकेट खेलते थे और दुनिया पर राज करते थे। उन्होंने दुनिया पर राज किया और इसी तरह सहवाग ने भी विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया।''

Story first published: Wednesday, June 2, 2021, 15:39 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+