Glenn Maxwell: 10.75 करोड़ में खरीदा लेकिन 11 मैच में बनाए सिर्फ 102 रन
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जिसके चलते टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ग्लेन मैक्सवेल को बतौर ऑलराउंडर बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। मैक्सवेल ना सिर्फ गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं बल्कि बल्ले से आतिशी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अभी तक इस सीजन में मैक्सवेल ने कुल 1 मैच खेले हैं ,लेकिन सिर्फ 102 रन ही बना सके हैं। मैक्सवेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच की तस्वीर को पलटने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इस सीजन में ऐसा करन में विफल रहे हैं।

सीजन में एक भी छक्का नहीं लगाया
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अपनी कीमत के अनुसार मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर सके हैं। लगातार उनके खराब प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ गई होगी। मैक्सवेल को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस सीजन में 11 मैच में मैक्सवेल अभी तक एक भी छक्का नहीं लगा सके हैं। मैक्सवेल का इस सीजन में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर महज 32 रन का है जोकि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

11 मैच में रिकॉर्ड
दिल्ली के खिलाफ- 1 रन
आरसीबी के खिलाफ- 5 रन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ- 13 रन नाबाद
मुंबई इंडियंस के खिलाफ- 11 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ- 11 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ- 7 रन
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ- 10 रन नाबाद
मुंबई इंडियंस के खिलाफ- 0
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ- 12 रन

100 गेंद में 102 रन बनाए
मैक्सवेल ने अभी तक इस सीजन में कुल 100 गेंदें खेली हैं और महज 102 रन बनाए हैं। ऐसे में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट भी टीम के लिए चिंता का विषय है। अंकतालिका में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की बात करें तो 11 मैचों में से पंजाब की टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में पंजाब की टीम पांचवे पायदान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
