बाउंड्री पर बेहतरीन डाइव लगाकर केएल राहुल ने रोका बटलर का छक्का- VIDEO
नई दिल्लीः केएल राहुल ने बल्लेबाजी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही अच्छी वापसी नहीं करी हो लेकिन उन्होंने फील्डिंग में जरूर कमाल किया है। केएल राहुल ने शिखर धवन के साथ ओपनिंग जोड़ी में आकर कुछ खास रन नहीं बनाए और भारत के बाकी बल्लेबाज भी असफल ही साबित हुए। हालांकि श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन भारत का स्कोर और केवल 124 रन ही बन पाया जिसको अंग्रेजों ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया था।
केएल राहुल T20 के एक शानदार बल्लेबाज माने जाते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह कल होने जा रहे मुकाबले में एक अच्छी वापसी करेंगे। इसी बीच राहुल ने अपना प्रभाव T20 क्रिकेट में छोड़ना जारी रखा है, भले ही इस बार यह बिल्डिंग में आया हो। भारतीय बल्लेबाज ने जॉस बटलर के छक्के को रोकने के लिए एक ऐसी फील्डिंग की जिसकी चर्चा हो रही है।
यह बात इंग्लैंड की पारी के दौरान की है जहां पर राहुल ने एक शानदार फील्डिंग को पेश किया। यह चौथे ओवर की बात है जब बटलर बैटिंग करने आए और अक्षर पटेल उनको बॉलिंग कर रहे थे। तब बटलर ने गेंद को उड़ा दिया लेकिन वह अच्छे से बल्ले का संपर्क नहीं ले पाई थी।
उस समय राहुल डीप में खड़े थे और उन्होंने पीछे की ओर डाइव किया, उन्होंने न केवल गेंद को पकड़ा बल्कि तुरंत मैदान में धकेल दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को केवल दो ही रन लेने दिए गए। राहुल के इस प्रयास की तारीफ हो रही है और आप उनकी क्लासिक फील्डिंग का वीडियो यहां पर देख सकते हैं।
Kl Rahul classy fielding 😳❤️ pic.twitter.com/WKhurF3c7c
— Swapnil Srivastava (@swapni__sri) March 12, 2021
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग का फैसला किया था। जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की ओर से हीरो साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लिए उन्होंने केएल राहुल को बोल्ड किया था। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय है। हालांकि जब तक टीम जीत जाती है तब तक कोहली की बैटिंग पर बातें कम की जाती हैं लेकिन सच यह है कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार दूसरा शून्य बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
