रिटायरमेंट के बाद निराश बोल्ट ने जमकर पी शराब, 6 लाख का आया बिल
नई दिल्ली। टाइगर से भी तेज दौड़ने वाले उसेन बोल्ट फिलहाल रेसिंग ट्रैंक को टाटा-बॉय-बॉय कर चुके हैं लेकिन वो खबरों से दूर नहीं हैं। अपनी आखिरी रेस में चोटिल होने वाले मिस्टर बोल्ट के बारे में एक हैरत अंगेज बात सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर इस वक्त आकर्षण का केंद्र बनी है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक होटल के बिल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि लंदन के एक होटल की है। ये बिल 6 लाख रुपये (£7,000) का है और कहा जा रहा है कि अपने रिटायरमेंट के बाद बोल्ट ने लंदन के एक बार में जमकर शराब पी थी, ये बिल उसी शराब का है।

दोस्तों के साथ कई तरह की शराब पी थी
आपको बता दें कि अपनी आखिरी रेस में शानदार प्रदर्शन ना करने वाले बोल्ट अंदर से काफी दुखी थे और इसी कारण उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कई तरह की शराब पी थी, जिनमें Dom Pérignon Champagne की 5 बोतलें, Magnums की दो बोतलें, वोदका और भी कई तरह के ब्रांड शामिल थे।

4X100 मीटर रिले रेस पूरी नहीं कर सके
मालूम हो कि हवा से बातें करने वाले तेज धावक बोल्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4X100 मीटर रिले रेस पूरी नहीं कर सके, क्योंकि वह चोटिल होकर रेस से बाहर हो गए थे।

चोटिल होकर मैदान पर गिर पड़े बोल्ट
इसके बाद 11 वर्ल्ड और 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता बोल्ट जमैका की 4X100 मीटर रेस में अपनी टीम के साथ आखिरी लैप में रेस के लिए तैयार थे।जमैका के तीन धावकों ने अपना काम 300 मीटर तक पूरा कर दिया था, लेकिन अंतिम दौर में बोल्ट चोटिल होकर मैदान पर गिर पड़े और रेस पूरी नहीं कर पाए थे।

उनके चाहने वाले खुश हैं
और शायद इसी कारण वो अंदर से काफी निराश थे और अत्यधिक शराब का सेवन करना शायद उसी निराशा का पर्याय है।फिलहाल बोल्ट की इस बात पर भी उनके चाहने वाले खुश हैं और उन्हें बुरा नहीं लग रहा कि बोल्ट ने इतनी शराब पी

हमेशा ही देश का एम्बेसेडर बनने का प्रयास किया
अपने संन्यास के ऐलान वक्त बोल्ट ने कहा था कि मैंने हमेशा अपने देश की जरूरत को पूरा किया है और हमेशा ही देश का एम्बेसेडर बनने का प्रयास किया है। मैं रिटायरमेंट के बाद भी अपने देश और खेल के लिये ऐसा करता रहूंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications