विवाद सुलझाए या फिर प्रतिबंध को तैयार रहे पीसीबी : अब्बास
अब्बास ने समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा कि पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने इंग्लिश खिलाड़ियों के मैच फिक्सिंग में शामिल होने संबंधी बयान देकर इस मामले को नया मोड़ दे दिया है।
अब्बास ने कहा, "बट्ट ने हमारे लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपना कामकाज संभालने के संबंध में पीसीबी को एक सख्त पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि इस तरह की बयानबाजी से पीसीबी पर विश्व क्रिकेट तमाम तरह के प्रतिबंध लगा सकता है।"
अब्बास के मुताबिक आईसीसी द्वारा लिखा गया पत्र देश के लिए अपमान की बात है और इसके लिए बट्ट पूरी तरह जिम्मेदार हैं। अब्बास ने कहा, "बट्ट ने इंग्लिश खिलाड़ियों के खिलाफ अटपटा बयान क्यों दिया, यह समझ से परे है। इसके बाद उनके माफी मांगने के बाद हमारी बेइज्जती हुई है। इस संबंध में आईसीसी ने पत्र लिखकर हमारा दर्द और बढ़ा दिया है।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों के मैच फिक्सिंग विवाद में फंसने से बौखलाए बट्ट ने ओवल एकदिवसीय मुकाबले के दौरान कहा था कि इंग्लिश खिलाड़ियों ने हारने के लिए सट्टेबाजों से पैसे लिए हैं। इसे लेकर ईसीबी ने सख्त विरोध जताया था और कानूनी लड़ाई की धमकी दी थी। इसके बाद बट्ट ने अपना बयान वापस लेकर इंग्लिश खिलाड़ियों से माफी मांग ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications