CBI ने कलमाड़ी के हितैषियों के घर डाला छापा

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटालों की जांच कर रही सीबीआई ने मंगलवार को कलमाड़ी के करीबियों पर अपना शिकंजा कसते हुए छापे मारी की। कलमाड़ी के ये करीबी हैं आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट और महानिदेशक वी के वर्मा। जिनके घर और दफ्तर सहित कुल 11 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई ने घोटालों की जांच के लिए कॉमनवेल्थ आयोजन समिति के दफ्तर पर भी छापेमारी की। दोनों अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप मे एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पढ़े : बड़े-बड़े घोटाले

आपको बता दें कि पहले से ही सीबीआई की गिरफ्त में मौजूद संजय महेंद्रु और टीएस दरबारी के उस खुलासे के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है जिसमें दोनों ने कहा था कि सभी टेंडर के बारे में कलमाड़ी और उनके सहयोगियों को सब कुछ पता था। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ खेलों में टेंडर की कीमत बार बार बढ़ाए जाने और टाइम स्कोर मशीन की खरीददारी में 107 करोड़ की धांधली के आरोपों की जांच सीबीआईकर रही है।

Story first published: Tuesday, November 30, 2010, 16:50 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+