साक्षी ने जीता पहला मेडल, जीत के बाद घर पर ऐसा था जश्न

रियो डी जनेरियो। फ्रीस्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने इंडिया के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मलिक की मेहनत और खेल का साक्षी खुद उनके कोच और उनके परिवार वाले हैं। आपको बता दें कि 23 साल की साक्षी ने किर्गिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया।

साक्षी तो रियो में हैं लेकन उनके घर में उनकी जीत का जश्न धूम-धाम से मना है।

टीवी पर साक्षी के कुश्ती मुकाबले को लाइव देख रहे उनके घरवालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा जब उनकी बेटी ने रियो में जीत का परचम लहराया। साक्षी के घर पर रिश्तेदारों और लोगों की बधाई का तांता लगा है।

उनके पिता और मां की खुशी शब्दों में बयां ही नहीं हो पा रही हैं, चेहरे पर मुस्कुराहट तो हैं तो आंखें अपनी बेटी का नाम लेकर छलक जा रही है।

देश की इस महान बेटी और उनके परिवार को वनइंडिया परिवार भी दिल से सलाम करते हुए जीत की बधाई देता है..

आप भी देखिये जीत के जश्न का वीडियो..

Story first published: Thursday, August 18, 2016, 9:00 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+