ENG vs PAK 3rd Test : जेम्स एंडरसन ने पूरे किए 600 विकेट, रच दिया नया इतिहास
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करते ही नया इतिहास रच दिया है। एंडरसन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन कप्तान अजहर अली(31) का शिकार करते हुए यह आंकड़ा छुआ। इसी के साथ एंडरसन 600 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
इसके अलावा एंडरसन सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चाैथे स्ठान पर आ गए। उनसे पहले तीन ऐसे गेंदबाज हैं जो 600 से अधिक विकेट ले चुके हैं, लेकिन ये सभी स्पिनर्स हैं। मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी ओर शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 145 टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 708 विकेट हासिल किए हैं । जबकि तीसरे नंबर पर भारत के अनिल कुंबले काबिज हैं जिन्होंने 132 मैचों में 619 विकेट हासिल किए हैं ।
एंडरसन के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 156 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें जिम्मी ने 600 विकेट लिए हैं। इस दौरान जेम्स एंडरसन ने टेस्ट मैच की एक पारी में 29 बार 5 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन ने एक टेस्ट मैच 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 7-42 विकेट है। 38 वर्षीय एंडरसन ने मार्च 2003 में जिम्बाव्बे के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। एंडरसन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था, उनके संन्यास की अटकलें भी बनीं, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें विकेटों के जादुई आंकड़े तक उन्हें पहुंचने का माैका दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
