विदेशों में हारने पर सौरव गांगुली ने ली विराट कोहली-रवि शास्त्री की क्लास, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास के पिछले 7-8 सालों में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है तो वहीं विदेशों में भी जीतने का कारनामा किया है। हालांकि इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को वनडे और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के हाथों मिली इस शर्मनाक हार को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी बात रखी है और टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को चेतावनी दे डाली है।
और पढ़ें: Asia Cup पर सौरव गांगुली के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, कहा- ACC के अलावा कोई नहीं ले सकता फैसला
एक लाइव चैट के दौरान जब सौरव गांगुली से विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि हमारी टीम काफी अच्छी है, वह कहीं भी जीतने का माद्दा रखती है लेकिन इसके लिए उसे जीत कर भी दिखाना होगा।
और पढ़ें: खतरे में पड़ी BCCI सचिव जय शाह की कुर्सी, COA का नियम आ रहा आड़े

विदेशी सरजमीं पर भारत को प्रदर्शन में सुधार की जरूरत
सौरव गांगुली ने बताया कि इसमें छुपाने वाली बात नहीं है लेकिन भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। हम न्यूजीलैंडं में और अच्छा कर सकते थे लेकिन हम उस हिसाब से नहीं खेले।
भारतीय टीम में कमी के बारे में बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ' भारतीय टीम अच्छी है, लेकिन उन्हें बाहर अच्छा खेलना होगा। वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह बात छुपी हुई नहीं है। जब मैं भी कप्तान था तो मैं यही कहता था कि मेरा काम का आकलन इस आधार पर होगा कि मैंने भारत से बाहर कैसा प्रदर्शन किया है और विराट कोहली की टीम के लिए भी यह नियम लागू होता है।'

विदेश में टीम के प्रदर्शन पर विराट से करेंगे बात
सौरव गांगुली ने आगे कहा कि वह विदेश में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से बात करेंगे।
उन्होंने कहा, ' इस मामले में कुछ बदला नहीं है। मैं चाहता हूं कि विराट की टीम बाहर भी अच्छे खेल का प्रदर्शन करे। हम न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं खेले और हमें इस एरिया में सुधार करने की जरूरत है।'

10 सेकेंड में मान गये थे विराट कोहली
पिछले साल ऐतिहासिक पिंक टेस्ट मैच को लेकर सौरव गांगुली ने बताया कि कई लोगों का मानना था कि पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर विराट कोहली राजी नहीं होंगे, इस प्रारूप को लेकर वह अभी मानसिक रूप से तैयार नहीं है, हालांकि जब मैंने उनसे इस बारे में बात की तो वह 10 सेकेंड के अंदर तैयार हो गये। उल्लेखनीय है कि इस साल के अंत में प्रस्तावित ऑस्ट्रलिया दौरे पर भारत को पिंक बॉल टेस्ट खेलना है।
उन्होंने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलेंगे और अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में भी पिंक टेस्ट मैच होगा।'
आपको बता दें कि भारत को इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगले साल इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी जिसमें पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। गांगुली साफ कर चुके हैं कि वह चाहते हैं कि हर सीरीज में एक पिंक बॉल टेस्ट मैच हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
