Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एबी डिविलियर्स ने IPL में चुने अपने 11 पसंदीदा खिलाड़ी, धोनी टीम के कप्तान

नई दिल्ली। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की अपनी ड्रीम 11 टीम का चयन किया है और इस टीम में उन्होंने कई विस्फोटक खिलाड़ियों को शामिल किया है। अहम बात यह है कि डिविलियर्स की ड्रीम टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। डिविलियर्स की टीम के सलामी बल्लेबाजों की बात करें तो उन्होंने रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को अपनी टीम का कप्तान चुना है।

ओपनिंग बल्लेबाज
क्रिकबज के कार्यक्रम में डिविलियर्स ने कहा कि बीती रात मैं सोच रहा था कि अगर मुझे अपनी आईपीएल के बेस्ट 11 चुननी हो और मैं खुद को भी उस टीम में शामिल करूं तो वो कितना बुरा लगेगा। । लिहाजा बल्लेबाजी की शुरुआत के लिए मैं किसी ऐसे को सेलेक्ट करूंगा जिनके साथ मैंने दिल्ली की टीम से शुरुआत की थी, वीरू को पहले नंबर पर और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने पिछले पांच साल में बेहतरीन क्रिकेट खेली है, रोहित शर्मा को नंबर 2 पर मैं टीम में शामिल करुंगा।

मिडिल ऑर्डर
डिविलियर्स की टीम में विराट कोहली भी निसंदेह शामिल हैं। उन्हें टीम में नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए डिविलियर्स ने चुना है। इसके अलावा नंबर चार पर स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और खुद एबी डिविलियर्स ने खुद को विकल्प के तौर पर रखा है। जबकि नंबर 5 पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टीम में शामिल किया हैं। साथ ही टीम के कप्तान का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी को दिया गया है और वह नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

ऑलराउंडर और गेंदबाज
एबी डिविलियर्स की टीम डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और सुरेश रैना को जगह नहीं मिली है। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। डिविलियर्स ने सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नंबर 7 पर चुना है इसके अळावा राशिद खान को दूसरे स्पिन गेंदबाज के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह को डिविलियर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया है।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 10:43 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+