Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रेसलिंग चैंपिनयशिप: सरिता फाइनल में हारीं, मिला रजत पदक

नई दिल्ली। एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 58 किलोग्राम वर्ग में सरिता अपने प्रतिद्वंदी किर्गीस्तान की तिनिबेकोवा एसुलू से हार गई हैं। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।

इससे पहले शनिवार को 65 किलोग्राम मे बजरंग पुनिया और 58 किलोग्राम में सरिता ने फाइनल मैच में प्रवेश पा लिया था।

23 वर्षीय बजरंग पूनिया ने उत्तर कोरिया की किम कुकग्वांग को 7-5 से हराया। अब उन्हें दक्षिण कोरिया की ली स्यूंगचुल से स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मैच खेलना है। वहीं सरिता ने वियतनाम की थी ह्यूंग दाव को 12-0 से हराया था।

कल भी मिले थे चार रजत पदक

इससे पहले शुक्रवार को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हार गई थी। 60 किलोग्राम वर्ग में साक्षी का मुकाबला रिसाको कवाई से था। साक्षी 0-10 से यह चैंपियनशिप हार गईं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। रियो के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही साक्षी गुरुवार (11 मई ) को कजाकिस्तान की अयोउलिम कासिमोवा को 15-3 से हराकर फाइनल में पहुंचीं थी।

विनेश, रितु को मिली हार

दूसरी ओर इसी चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में रितु फोगाट ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही विनेश फोगाट ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसी चैंपियनशिप में दिव्या ककरन ने भी रजत पदक हासिल किया था । वो 69 किलोग्राम वर्ग में जापान की सारा दोशो से 0-8 से हार गईं थी।

अपनी सफलता विनेश ने कहा था कि मैं खुश हूं कि मैं चोट से उबरी और यहां आकर मुझे यह पदक मिला। वहीं साक्षी ने कहा था कि कुछ समय के लिए खेल से दूर थी, अब धीरे-धीरे रिदम बन रहा है और उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+