Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: रोहित शर्मा ने दिया CSK को श्रेय, कहा- अगले गेम में हम और होशियार बनेंगे

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में जैसे जीत थाली में परोसकर चेन्नई सुपर किंग्स को दे दी। निश्चित तौर पर सीएसके की जीत के लिए धोनी की कप्तानी और टीम के अनुभव को पूरा क्रेडिट दिया जाएगा लेकिन यह एमआई थी जिसने बेहतरीन शुरुआत के बाद ऐसे खेल दिखाया जैसे उनके पास कोई गेम प्लान नहीं था।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने शानदार प्लेटफॉर्म तैयार किया और 4 ओवरों में ही 40 से ऊपर रनों की साझेदारी कर दी लेकिन सीएसके की वापसी की कहानी भी यहीं से शुरू होती है।

मुंबई इंडियंस को भारी पड़ी बल्लेबाजों की गलतियां-

मुंबई इंडियंस को भारी पड़ी बल्लेबाजों की गलतियां-

पहले स्पिनर के तौर पर आए पीयूष चावला ने रोहित को चलता करके मुंबई को पहला झटका दिया और फिर सैम करन ने तूफानी पारी खेल रहे डिकॉक को कैच आउट कराया। रोहित और डिकॉक दोनों हवा में गेंद मारने के प्रयास में आउट हुए।

IPL 2020: धोनी ने कहा- अभी भी काफी सुधार करना बाकी, जीत के लिए अनुभव को दिया क्रेडिट

इसके बाद सूर्यकुमार यादव को शुरुआत मिली लेकिन वे भी सौरभ तिवारी के साथ बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। यही हाल हार्दिक पांड्या का हुआ जिनको सौरब तिवारी के आउट होने के बाद विकेट पर टिकने की जरूरत थी लेकिन वो 2 छक्के मारने के बाद तीसरे के प्रयास में बाउंड्री पर फाफ डु प्लेसिस के हाथों लपके गए।

रोहित ने दिया सीएसके के गेंदबाजों को श्रेय-

रोहित ने दिया सीएसके के गेंदबाजों को श्रेय-

इसके बाद विकेट पतन जारी रहा है और मुंबई अपने स्कोर से 20 रन पीछे रह गई। मैच के रोहित ने टीम की इस खामी पर बात की है-

रोहित ने कहा, 'हमारे किसी भी बल्लेबाज ने डु प्लेसिस और रायुडू की तरह नहीं किया। मुझे लगता है कि पहले 10 ओवर में हम 85 रन पर थे। सीएसके के गेंदबाजों को श्रेय, उन्होंने अंत में अच्छी गेंदबाजी की। हमारे लिए सीखने के लिए कुछ है। अभी भी शुरुआती दिन हैं।

हम आगे इन गलतियों से सबक लेंगे: रोहित शर्मा

हम आगे इन गलतियों से सबक लेंगे: रोहित शर्मा

"हम सभी वास्तव में अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, इस टूर्नामेंट में यह महत्वपूर्ण है जहां गति महत्वपूर्ण है। इस खेल से सीखने के लिए कुछ चीजें, हमने कुछ गलतियां कीं। उम्मीद है कि हम उनको सुधारेंगे और अगले गेम में होशियार बनेंगे। "

रोहित ने बदली हुई परिस्थितियों में खेलने को लेकर कहा, 'यह नया सामान्य है, लेकिन मुझे थोड़ी देर की उम्मीद है और चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी। हमें पिचों के अनुकूल होने की जरूरत है, यह ओस आने के साथ बेहतर हो गया। आपको अंतराल पर हिट करने और खेल के उस हिस्से पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। विपक्ष आपको नीचे बांध सकता है, हमें समझना है कि हमें क्या करना है।"

Story first published: Sunday, September 20, 2020, 15:13 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+