Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WBBL 2020: दूसरी बार चैम्पियन बनी सिडनी थंडर्स, 7 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी विमेन बिग बैश लीग का फाइनल मैच शनिवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स की टीम के बीच खिताबी मुकाबला हुआ जिसमें सिडनी थंडर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को दूसरी बार चैम्पियन बनाया। मेलबर्न की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। वहीं रनों का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर्स की टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोया और महज 13.4 ओवर्स में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इसके साथ ही सिडनी थंडर्स की टीम ने 5 साल बाद दूसरा खिताब जीतने का काम किया। इससे पहले सिडनी थंडर्स की टीम ने साल 2015-16 में सिडनी सिक्सर्स को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था। सिडनी थंडर्स के लिये शबनिम इस्माइल ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते शबनिम इस्माइल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

और पढ़ें: AUS vs IND: मांजरेकर ने फिर जडेजा पर साधा निशाना, कहा- उन्हें सिर्फ टेस्ट खेलना चाहिये

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 37 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिये। नतीजा मेलबर्न की टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और पूरी टीम महज 86 रन ही बना सकी। मेलबर्न के लिये कैथरीन ब्रंट ने सबसे ज्यादा नाबाद 22 रनों की पारी खेली तो वहीं एनाबेल सदरलैंड ने 20, कप्तान मेग लेनिंग ने 13 और नताली शिवर ने 11 रनों का योगदान दिया।

सिडनी के लिये सैमी जो जॉनसन ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं सामंथा बेटस, हनाह डार्लिंगटन, लॉरेन स्मिथ और हीथर नाइट ने एक-एक विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: AUS vs IND: भारतीय टीम को खल रही है धोनी की कमी, माइकल होल्डिंग ने दी वार्निंग

वहीं सिडनी थंडर्स के लिये रनों का पीछा करते हुए हीथर नाइट ने 19 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मददस से नाबाद 26 रन बनाये, तो वहीं हेन्स ने 17 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रनों का योगदान दिया। वहीं रेचेल ट्रेनामैन ने 23 और टैमी ब्यूमोंट ने भी 16 रन बनाये और अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में मदद की।

Story first published: Sunday, November 29, 2020, 16:35 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+